अभिनेत्री अमृता राव को अपने पहले बच्चे की मां बनने में बस अब कुछ ही समय शेष है। अमृता ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि उनका नौवां महीना शुरू हो चुका है। जल्द ही वह अपने बच्चे को जन्म दे देंगी। अपने गर्भवती होने की बात को लगातार छुपाए रखने के लिए अमृता ने अपने प्रशंसकों से माफी भी मांगी है।
Amrita Rao: गर्भवती हैं अमृता राव, आरजे अनमोल के घर जल्दी गूंजने वाली हैं किलकारियां
इसके साथ ही उन्होंने दुआएं देने के लिए अमृता ने सभी लोगों का धन्यवाद भी किया है। सोमवार की सुबह ही अमृता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने पति आरजे अनमोल के साथ एक खूबसूरत सी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि उनका नौवां महीना चल रहा है।
उन्होंने लिखा, 'मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं इस अच्छी खबर को अपने दोस्तों और प्रशंसकों के साथ साझा कर रही हूं। साथ ही मैं सभी लोगों से माफी मांगना चाहती हूं क्योंकि यह खबर मेरी वजह से उन लोगों के पास अब तक नहीं पहुंच सकी। लेकिन, यह खबर बिल्कुल सही है कि यह बच्चा बहुत ही जल्दी इस दुनिया में आने वाला है।
A post shared by AMRITA RAO🇮🇳 (@amrita_rao_insta) on
अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'मेरे लिए और मेरे पति अनमोल के लिए अब तक का सफर बहुत ही उत्साह भरने वाला रहा है। हमारे परिवार का भी हमें हमेशा साथ मिला। दुआएं देने के लिए हम सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।' लोगों को अमृता के गर्भवती होने की खबर उस दिन लगी जब अचानक से वह मुंबई में एक क्लीनिक के बाहर अपने पति के साथ मीडिया के कैमरों में कैद हुईं।
उससे पहले तक तो सब कुछ गुपचुप तरीके से ही चल रहा था। जैसे ही अमृता के गर्भवती होने की तस्वीरें मीडिया में आईं तो उनके सभी प्रशंसक अचानक से आश्चर्यचकित रह गए। लेकिन, अब अमृता ने खुद सोशल मीडिया पर आगे की जानकारी देते रहना शुरू कर दिया है। अमृता को फिल्मों में अंतिम बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'ठाकरे' में देखा गया था।
पढ़ें: उदित नारायण के बेटे की शादी का पंडित ने निकाला मुहूर्त, इस वजह से शादी में कम रहेगी रौनक

कमेंट
कमेंट X