वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुए एक वीडियो से एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश रातों रात फेमस हो गईं। उनकी चर्चा ना केवल देश में बल्कि पड़ोसी मुल्क में भी होने लगी है। अब प्रिया की पॉपुलरिटी से अमूल जैसी बड़ी कंपनी भी नहीं बच पाई है।
प्रिया प्रकाश के कजरारे नैनों से 'अमूल गर्ल' भी नहीं बच पाई, बोलीं- 'Wink all, Wink all'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एड में क्रिएटिविटी से अलग पहचान बनाने वाली डेयरी कंपनी अमूल ने अब प्रिया प्रकाश पर कार्टून बनाया है। अमूल ने प्रिया के आंख मारने वाले अंदाज को फीचर किया है। कंपनी ने टैग लाइन दी है 'Wink all, Wink all, Little star'।
#Amul Topical: The overnight internet sensation! pic.twitter.com/m19LrrGPov
इस एड में अमूल गर्ल बिल्कुल प्रिया प्रकाश की तरह ही आंख मारती दिख हैं। उसने प्रिया की तरह स्कूल यूनिफॉर्म पहनी है और हेयर स्टाइल भी उन्हीं की तरह है।
प्रिया की डेब्यू फिल्म 'ओरू अदार लव' का गाना Manikya Malaraya Poovi लोगों की जुबान पर चढ़ गया है लेकिन यह गाना मशहूर होते ही कानूनी पचड़े में भी फंस गया है। पहले हैदराबाद के मुस्लिम यूथ ने प्रिया प्रकाश और गाने के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और अब महाराष्ट्र में इसके खिलाफ शिकायत की गई है।
आपको बता दें कि, इससे पहले हैदराबाद में फिल्म के मेकर उमर लूलू और प्रिया प्रकाश पर मुस्लिमों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में कहा गया कि गाने को अंग्रेजी में अनुवाद करेंगे तो वो मुस्लिमों के पैगंबर की बेइज्जती करता हुआ प्रतीत होता है।