बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ को भले इसके साथ ही ओटीटी पर रिलीज हुईं ‘कला’ और ‘फ्रेडी’ जैसी फिल्मों के चलते बॉक्स ऑफिस पर नुकसान उठाना पड़ा हो लेकिन फिल्म के निर्माता आनंद एल राय का कहना है कि फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ जैसे सिनेमा का असली आनंद बड़े परदे पर ही लिया जा सकता है। फिल्म समीक्षकों ने भी इसकी तारीफ की है और आयुष्मान खुराना व जयदीप अहलावात की बड़े परदे पर भिड़ंत देखने वालों ने इसका खूब लुत्फ लिया है। आनंद के मुताबिक ये फिल्म अपनी अलग तरह की श्रेणी की फिल्म है और एक निर्माता बनने का आनंद इसी बात में है कि हम अलग अलग तरह की फिल्में बना सकें।
An Action Hero: जिसने भी देखी, उसे पसंद आई ‘एन एक्शन हीरो’, आनंद एल राय बोले, एक्शन का अपना अलग ही मजा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ को दर्शकों और समीक्षकों से मिली सराहना से फिल्म के निर्माता आनंद एल राय काफी संतुष्ट हैं। उनका मानना है कि समकालीन दर्शक जो एक्शन फिल्मों की सराहना करते हैं, वे 'एन एक्शन हीरो' देखने के लिए मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में आ रहे हैं। अनिरुद्ध अय्यर निर्देशित इस फिल्म की कहानी और बहुत ही सावधानीपूर्वक तैयार की गई इसकी विजुअल स्टाइल की भी खूब प्रशंसा हो रही है। जहां तक दर्शकों की बात है तो ऐसा एक भी दर्शक अब तक उन्हें नहीं मिला है जिसने फिल्म देखने के बाद इसकी तारीफ न की हो।
इसे भी पढ़ें- Meenakshi Seshadri: अपने ‘हीरो’ के साथ दिखीं मीनाक्षी शेषाद्रि, बड़े परदे पर वापसी को लेकर कही ये बात
आनंद एल राय कहते हैं, "एक कहानीकार के रूप में विभिन्न प्रकार की कहानियों और कहानियों को बताने का प्रयास हमेशा किया जाता है। मेरा मानना है कि फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ सभी प्रकार के फिल्म प्रेमियों को पसंद आएगी। इस फिल्म को दर्शकों के उस वर्ग से बहुत अच्छी सराहना मिली है जो अनोखी कहानी के साथ एक्शन थ्रिलर पसंद करते है।" फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ ऐसी पहली फिल्म है जिसमें अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी लीक तोड़ने की कोशिश की है और साथ ही पहली बार एक एक्शन फिल्म भी की है।
फिल्म दर्शकों का एक बड़ा वर्ग ये मानता रहा है कि फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ की मार्केटिंग और इसकी प्रचार रणनीति ठीक नहीं रही। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से इसका जो माहौल बना था, उस माहौल को फिल्म के रीमिक्स गानों ने खराब कर दिया। अगर ये फिल्म बिना गानों की फिल्म के रूप में प्रचारित की जाती तो बिना हीरोइन की फिल्म रूप में इसकी तरफ दर्शकों का जो आकर्षण बना था, वह बना रहता। फिल्म को सप्ताहांत में जिन लोगों ने देखा है, उनकी तारीफों से फिल्म का कलेक्शन आने वाले दिनों में बढ़ने की उम्मीद फिल्म बनाने वाले कर रहे हैं।
नवोदित निर्देशक अनिरुद्ध अय्यर ने फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ को नए दौर के युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया है और इस दर्शक वर्ग को आकर्षित करने के लिए कोशिशें भी खूब की जा रही हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा जयदीप अहलावत दमदार भूमिका में हैं।
इसे भी पढ़ें- An Action Hero Review: आयुष्मान और जयदीप की जानदार भिड़ंत, रीमिक्स गानों के चलते चमक खो बैठी ‘एन एक्शन हीरो’