{"_id":"59f094c74f1c1baf678b776b","slug":"an-insignificant-man-official-trailer-arvind-kejriwal-17th-november-2017","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब बड़े परदे पर दिखेंगे अरविंद केजरीवाल, ट्रेलर तो आ गया रिलीज की तारीख तय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब बड़े परदे पर दिखेंगे अरविंद केजरीवाल, ट्रेलर तो आ गया रिलीज की तारीख तय
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Wed, 25 Oct 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : Memesys Culture Lab
बॉलीवुड में इन दिनों 'बॉयोग्राफिकल मूवीज' का दौर चल रहा है। इसी दौर में आई है हालिया दिनों में इंडियन पॉलिटिक्स को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले अरविंद केजरीवाल पर बॉयोग्राफिकल डॉक्यूमेंट्री। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जानें, और देखें...
Trending Videos
अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल पर आधारित ये बॉयोग्राफिकल डॉक्यूमेंट्री एक फीचर फिल्म की शक्ल में आ रही है, जो डेढ़ घंटे से अधिक की है। इस फिल्म में बहुचर्चित अन्ना आंदोलन से लेकर अरविंद केजरीवाल के दूसरी बार दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया है। खास बात ये है कि इसमें ऐसे लोगों के असली बयान भी हैं, जो अब अरविंद केजरीवाल से अलग भी हो चुके हैं। जानें, पूरी बात...
विज्ञापन
विज्ञापन
arvind kejriwal
अरविंद केजरीवाल की बॉयोग्राफिकल डॉक्यूमेंट्री का नाम 'एन इनसिग्निफिकेंट मैन' है। ये फिल्म 17 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है। खास बात ये है कि ये फिल्म क्राउड फंडिंग के माध्यम से बनाई गई है। जानें, किस तरह की कठिनाइयां आईं, इसे बनाने में...
अरविंद केजरीवाल और कमल हासन
- फोटो : ANI
अरविंद केजरीवाल की बॉयोग्राफिकल डॉक्यूमेंट्री 'एन इनसिग्निफिकेंट मैन' लंबे समय तक सेंसर बोर्ड में अटकी रही। अब इसे प्रदर्शित करने का मौका मिला है। इस फिल्म में योगेंद्र यादव, शांति भूषण, मनीष सिसोदिया जैसे चेहरे भी दिखेंगे। ये फिल्म ढेर सारे अवॉर्ड शो में हिस्सा ले चुकी है। जानें, कब बनी ये फिल्म और किसने किया है इसका डायरेक्शन...
विज्ञापन
सीएम अरविंंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल की बॉयोग्राफिकल डॉक्यूमेंट्री 'एन इनसिग्निफिकेंट मैन' लगभग 50 फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाई जा चुकी है। इसका डायरेक्शन खुशबू रंका और विनय शुक्ला ने किया है। दोनों ने अरविंद केजरीवाल के मूवमेंट और राजनीतिक पारी के दौरान लगभग 400 घंटों की रिकॉर्डिंग की। इसे क्लियरेंस देने के लिए तब के सेंसर बोर्ड के मुखिया पहलाज निहलानी ने पीएम मोदी, दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित और अरविंद केजरीवाल सेएनओसी लेने को कहा था। इसे यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है। देखें-ट्रेलर