अभिनेत्री सोनम कपूर फिल्मों और सोशल मीडिया पोस्ट के अलावा पति आनंद आहूजा की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। बॉलीवुड के इस स्टार कपल को अक्सर साथ देखा जाता है। इतना ही नहीं सोनम कपूर और आनंद आहूजा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। यह दोनों फैंस के लिए मजेदार वीडियो भी साझा करते रहते हैं।
अकेले में गाना गुनगुना रही थीं सोनम कपूर, पति आनंद ने चुपके से बनाया वीडियो, 'भड़कीं' अभिनेत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार सोनम कपूर और आनंद आहूजा बेहद खास वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल आनंद आहूजा ने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम पर पत्नी सोनम कपूर का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सोनम कपूर वर्कआउट करते हुईं नजर आ रही हैं। खास बात ये है कि वर्कआउट करते हुए वह गाना भी गुनगुना रही हैं। वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि उनका यह वीडियो चुपके से बनाया गया है।
इस वीडियो को साझा करते हुआ आनंद आहूजा ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, 'मेरी दुनिया हो तुम सोनम कपूर। जन्मदिन का महीना, यह तुम्हारी प्ले लिस्ट है रिया कपूर'। वहीं सोनम कपूर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए मस्ती भरें अंदाज में आनंद आहूजा पर गुस्सा जताया। दोनों की प्यारीभरे नोंक-झोंक के कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
A post shared by anand s ahuja (@anandahuja) on
कमेंट में सोनम कपूर पति आनंद से कहती हैं कि 'आप मेरा वीडियो बनाकर कैसे पोस्ट कर सकते हैं'। अभिनेत्री के कई फैंस उनकी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में सोनम कपूर ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके फैंस सहित चाहने वालों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी।

सोनम कपूर ने अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर पति आनंद आहूजा के साथ खास तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने तस्वीरों के साथ आनंद के लिए खास पोस्ट भी लिखा था। सोनम कपूर ने पति के साथ तस्वीरों के पोस्ट में लिखा, 'दुनिया का सबसे अच्छा पति, जो मुझे वो सब देता है जिसकी मुझे जरुरत है। ये मेरे बर्थडे पर मेरा आशीर्वाद है। लव यू आनंद आहूजा उस दिन से जब मैंने पहले दिन तुम्हे गले लगाया था'।
पढ़ें: बड़े बच्चन की फिल्म के बाद छोटे बच्चन की पहली सीरीज का एलान, इस दिन रिलीज होगा ब्रीद का दूसरा सीजन
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

कमेंट
कमेंट X