सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शाहरुख नहीं सलमान के साथ अपनी पहली फिल्म करने वाली थीं दीपिका पादुकोण, इस वजह से ठुकरा दिया था ऑफर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 12 Jun 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone reveals she was offered her first film Bollywood by Salman Khan
सलमान खान, दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ अभिनय करके दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। दीपिका पादुकोण ने बतौर मुख्य अभिनेत्री साल 2007 में फिल्म ओम शांति ओम से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान से पहले दीपिका पादुकोण अभिनेता सलमान खान के साथ अपना डेब्यू करने वाली थीं। 

Trending Videos
Deepika Padukone reveals she was offered her first film Bollywood by Salman Khan
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात की। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी सफर से लेकर निजी जिंदगी के बारे में बताया। दीपिका पादुकोण ने अपने फिल्मी डेब्यू को लेकर कहा कि ओम शांति ओम से पहले उन्हें सलमान खान ने एक फिल्म का ऑफर दिया था, लेकिन उस समय वह कैमरे का सामने आने लिए तैयारी नहीं थीं। जिस वजह से उन्होंने मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone reveals she was offered her first film Bollywood by Salman Khan
दीपिका पादुकोण, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण ने कहा, 'सलमान खान ने मुझे पहली फिल्म ऑफर की थी, लेकिन उस समय मैं कैमरे का समाना करने के लिए तैयार नहीं थी। मुझे फिल्म ऑफर करने के लिए मैं उनकी हमेशा आभारी रहूंगी। हमें स्क्रीन पर एक साथ आने में काफी समय लगा, इसलिए मुझे लगता है कि हमारे लिए कुछ खास इंतजार कर रहा था। 

Deepika Padukone reveals she was offered her first film Bollywood by Salman Khan
दीपिका पादुकोण, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब हो कि दीपिका पादुकोण अभी तक किसी भी फिल्म में सलमान खान की मुख्य अभिनेत्री की भूमिका नहीं निभा पाई हैं। वह सलमान खान की फिल्म मैं और मिसेज खन्ना में एक कैमिया किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म में दीपिका के किरदार का नाम रायना खान था। मैं और मिसेज खन्ना में सलमान खान, करीना कपूर और सोहेल खान मुख्य भूमिका में थे। 

विज्ञापन
Deepika Padukone reveals she was offered her first film Bollywood by Salman Khan
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि फिल्म मैं और मिसेज खन्ना साल 2009 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन प्रेम सोनी ने किया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं दीपिका पादुकोण की आखिरी फिल्म के बारे में बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म छपाक में नजर आई थी। उनकी यह फिल्म एक एसिड अटैक पीड़िता पर आधारित थी। 

पढ़ें: एकता कपूर को मिल रही दुष्कर्म की धमकियों पर भड़कीं हिना खान, कहा- 'शो के लिए एक महिला को प्रताड़ित करना...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed