अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में इस बार दो मुद्दे सबसे ज्यादा छाए हुए हैं। पहला जॉर्ज फ्लॉयड की मृत्यु के बाद ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन और दूसरा नस्लवाद। डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन के बीच हुई अंतिम बहस में इन पर खूब चर्चा हुई। लेकिन जमीनी स्तर पर अमेरिका की सच्चाई कुछ और लगती है क्योंकि बिजनेस टायकून कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी और गायिका अनन्या बिड़ला ने आरोप लगाया है कि वाशिंगटन में एक रेस्तरां के कर्मचारियों ने उन्हें और उनके परिवार को बाहर निकाल दिया।
अमेरिका के रेस्तरां से अनन्या बिड़ला को परिवार सहित बाहर निकाला, गायिका ने नस्लवाद का लगाया आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनन्या बिड़ला ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा कि वाशिंगटन में स्कोपा रेस्तरां के कर्मचारी 'नस्लवादी' थे। उन्होंने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि रेस्तरां को उन्हें अपने ग्राहकों के साथ सही व्यवहार करने की आवश्यकता है। उन्होंने लिखा, 'स्कोपा रेस्तरां से सचमुच मुझे और मेरे परिवार को उनके परिसर से बाहर कर दिया गया। बहुत जातिवाद। बहुत दुख की बात। आपको वास्तव में अपने ग्राहकों के साथ सही व्यवहार करने की आवश्यकता है। बहुत जातिवादी है। यह ठीक नहीं है।'
This restaurant @ScopaRestaurant literally threw my family and I, out of their premises. So racist. So sad. You really need to treat your customers right. Very racist. This is not okay.
अनन्या बिड़ला ने लिखा कि जोशुआ सिल्वरमैन नाम के एक कर्मचारी ने उनके साथ 'बेहद असभ्य' व्यवहार किया। उसके अंदर 'जातिवाद' था। उन्होंने डिनर के लिए तीन घंटे तक इंतजार किया, जो कि बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
We waited for 3 hours to eat at your restaurant. @chefantonia Your waiter Joshua Silverman was extremely rude to my mother, bordering racist. This isn’t okay.
अनन्या बिड़ला के साथ हुई इस घटना पर सेलेब्स ने हैरानी जताते हुए गुस्सा जाहिर किया है। करणवीर बोहरा ने लिखा कि ये शर्म की बात है कि आपके साथ ऐसा व्यवहार हुआ।
It's sad @ananya_birla if In times like these, you and your family have to go thru this turmoil...
It's a shame @ScopaRestaurant https://t.co/NM39QlxW1m
गौरतलब है कि अनन्या बिड़ला सिर्फ गायिका ही नहीं बल्कि बिजनेस वर्ल्ड में भी अपना नाम कमा रही हैं। वह लग्जरी प्रोडक्ट की ई-कॉमर्स कंपनी क्यूरोकार्ट की फाउंडर और सीईओ भी हैं। अनन्या बिड़ला का पहला गाना लिविन द लाइफ 2016 में आया था। इस गाने के बाद उन्हें यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया ने बतौर सिंगर साइन किया था। लैक्मे फैशन वीक 2017 में अनन्या की परफॉर्मेंस काफी पसंद की गई थी।
सुशांत मामले में बेटे का नाम घसीटे जाने पर बोले उद्धव ठाकरे, कंगना रणौत को भी दिया जवाब