{"_id":"5d75edd08ebc3e93d0283ee2","slug":"ananya-panday-and-kartik-aaryan-play-cake-holi-at-pati-patni-aur-woh-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कार्तिक आर्यन ने अनन्या पांडे के साथ खेली केक की होली, एक्ट्रेस ने ऐसे लिया बदला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: कार्तिक आर्यन ने अनन्या पांडे के साथ खेली केक की होली, एक्ट्रेस ने ऐसे लिया बदला
Mon, 09 Sep 2019 11:44 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 09 Sep 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
ananya panday
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'पति-पत्नी और वो' की शूटिंग कर रहे हैं । फिल्म की शूटिंग लखनऊ में शुरू हुई थी और वहां का शेड्यूल पूरा हो चुका है । इस मौके पर फिल्म के क्रू मेंबर ने केक काट सेलिब्रेट किया । यहां कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे मौजूद थे ।
ananya panday
- फोटो : social media
पूरी फिल्म यूनिट ने केक काटकर जश्न मनाया । सभी ने एक-दूसरे के चेहरे पर केक लगाया। इतना ही नहीं, कार्तिक टीम के सदस्यों को पकड़-पकड़कर केक लगाते हुए देखे गए । पार्टी करते पूरी टीम का वीडियो सामने आया है । कार्तिक ने अनन्या पांडे के चेहरे पर भी खूब केक लगाया ।
अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक सबको केक लगाने के बाद बोले 'हैप्पी होली'। अनन्या ने भी कार्तिक के चेहरे पर केक लगाकर बदला ले लिया । यह फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है । इसमें भूमि पेडनेकर भी लीड रोल में हैं । हालांकि लखनऊ के शेड्यूल में वो नजर नहीं आईं ।
View this post on Instagram
A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan and Ananya Pandey
- फोटो : instagram
मुदस्सर अजीज निर्देशित फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, रेनू चोपड़ा और जूनो चोपड़ा ने किया है । इससे पहले फिल्म के सेट से एक बूमरैंग वीडियो सोशल मीडिया पर आया था जिसमें कार्तिक आर्यन उन पर 'हाथ उठाते' नजर आए थे । वीडियो में दिख रहा है कि कार्तिक मस्ती में अनन्या के ऊपर हाथ उठाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं अनन्या उनसे बचती नजर आ रही हैं ।
विज्ञापन
Kartik Aryan, Ananya Pandey and Bhumi Pednekar
- फोटो : social media
यह फिल्म साल 1978 में आई बीआर चोपड़ा की 'पति पत्नी और वो' की रीमेक है । 70 के दशक की इस सुपरहिट कॉमेडी फिल्म में संजीव कुमार लीड रोल में थे जबकि उनकी पत्नी के किरदार में विद्या सिन्हा और सेक्रेटरी के रोल में रंजीता कौर थीं । बीआर चोपड़ा की एक्स्ट्रा-मैरिटीयल अफेयर फिल्म को कॉमिक अंदाज में पेश किया गया था ।
VIDEO: अनन्या पांडे पर 'हाथ उठाते' नजर आया ये बॉलीवुड एक्टर, एक्ट्रेस ने खुद को ऐसे बचाया
VIDEO: अनन्या पांडे पर 'हाथ उठाते' नजर आया ये बॉलीवुड एक्टर, एक्ट्रेस ने खुद को ऐसे बचाया