{"_id":"5d75d0728ebc3e93d33e5722","slug":"pastani-actress-mehwish-hayat-met-priyanka-chopra-husband-nick-jonas-at-us-open-men-semi-finals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका के पति की जबरा फैन है भारत के खिलाफ जहर उगलने वाली ये पाक एक्ट्रेस, मिलते ही दौड़ पड़ीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका के पति की जबरा फैन है भारत के खिलाफ जहर उगलने वाली ये पाक एक्ट्रेस, मिलते ही दौड़ पड़ीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 09 Sep 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
nick jonas
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फैंस सिर्फ बॉलीवुड और हॉलीवुड में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं । हाल ही में पाकिस्तान की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस मेहविश हयात, प्रियंका के पति निक से मिलने के लिए दौड़ पड़ीं । इस बात की जानकारी मेहविश ने खुद दी है । मेहविश, निक जोनस की बहुत बड़ी फैन हैं ।
2 of 5
nick jonas
- फोटो : social media
मेहविश और निक की साथ में तस्वीरें सामने आई हैं । मेहविश ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है । मेहविश ने बताया कि निक जोनस को उन्होंने एक टेनिस मैच में हिस्सा लेते वक्त देखा और देखते ही वो उनसे मिलने के लिए दौड़ पड़ीं। मेहविश और निक की मुलाकात न्यूयॉर्क के बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर में हुई।
3 of 5
महविश हयात
- फोटो : सोशल मीडिया
मेहविश ने निक के साथ फोटो शेयर कर लिखा, ''देखिए मुझे कौन मिला... न्यूयॉर्क में यूएस ओपन मेन्स मीफाइनल में हिस्सा लेते वक्त। वो एक बात जिस पर हम दोनों ही सहमत थे कि हमारा सपोर्ट राफेल नडाल को था।'' प्रियंका चोपड़ा भी कुछ दिनों पहले अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ यूएस ओपन में पहुंची थीं।
A post shared by Mehwish Hayat (@mehwishhayatofficial) on
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महविश हयात
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कुछ दिन पहले मेहविश ने बॉलीवुड के खिलाफ अपना बयान दिया था । उन्होंने कहा था, 'हमारे पड़ोसी देश (भारत) में दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है। एक ऐसे समय में जब वे अपनी शक्ति का इस्तेमाल हमें जोड़ने के लिए कर सकते हैं, वे कर क्या रहे हैं? वे अनगिनत फिल्में बना रहे हैं जिनमें पाकिस्तान को खलनायक दिखाया जा रहा है। उन्होंने भारतीय फिल्मों में राष्ट्रवाद के मुद्दे पर जोर दिए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैं समझती हूं कि हमारा इतिहास, हमारी परवरिश, इलाके की राजनीति। इन सबके साथ तटस्थ रह पाना मुश्किल है और ऐसा करना देशभक्ति के खिलाफ लग सकता है। लेकिन, उन्हें (बॉलीवुड को) सच में यह तय करना होगा कि क्या अधिक महत्वपूर्ण है, राष्ट्रवादी तेवर या शांतिपूर्ण भविष्य।'
विज्ञापन
5 of 5
महविश हयात
- फोटो : सोशल मीडिया
महविश ने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड को भी नसीहत देते हुए कहा कि यही समस्या हॉलीवुड के साथ है जिसके कंटेंट ने उनके देश को पिछड़े और आतंकवादी के रूप में प्रस्तुत किया है और जिसका असर पश्चिमी दुनिया के लोगों के मन-मस्तिष्क पर बहुत गहरा पड़ा है। वहां लोग पाकिस्तान के बारे में यही देखकर ऐसा ही सोचने लगे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।