{"_id":"5d75dda38ebc3e93dd48e036","slug":"chhichhre-box-office-collection-day-3-and-saaho-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर 'छिछोरे' के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल, वहीं 10 दिन में 'साहो' ने कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीकेंड पर 'छिछोरे' के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल, वहीं 10 दिन में 'साहो' ने कमाए इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 09 Sep 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
saaho, chhichhore
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म छिछोरे बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई का सिलसिला बरकरार रखे हुए है। फिल्म को वीकेंड का पूरा फायदा मिला और ओपनिंग डे की अपेक्षा 50 फीसदी ज्यादा कलेक्शन किया है। इसे नितेश तिवारी ने निर्देशित किया है। नितेश ने इससे पहले आमिर खान के साथ 'दंगल' बनाई थी।
2 of 5
Chhichhore film poster
- फोटो : file photo
'छिछोरे' ने रिलीज के दिन शुक्रवार को 7.32 करोड़ और शनिवार को 12.25 करोड़ का बिजनेस किया था। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, रविवार को 'छिछोरे' ने 15.50 से 16 करोड़ तक जुटा लिए हैं। इस तरह 3 दिन में फिल्म की कमाई 35 करोड़ से ज्यादा रही।
3 of 5
Chhichhore
- फोटो : social media
'छिछोरे' को वर्ड टू माउथ प्रमोशन का फायदा मिलता दिख रहा है। खासकर स्टूडेंट्स इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। 'छिछोरे' को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए हैं। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में फिल्म 'छिछोरे' को तीन स्टार मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
saaho
- फोटो : social media
प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' की बात करें तो 10वें दिन इसने 6.50 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने अब तक कुल 130 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। बता दें कि 'साहो' का निर्देशन सुजीत ने किया है।
विज्ञापन
5 of 5
Saaho Movie
- फोटो : Amar Ujala
'साहो' पहले ही साल 2019 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 'साहो' से ऊपर 'भारत', 'कबीर सिंह' और 'मिशन मंगल' हैं। एक हफ्ते में 'भारत' ने 167.60 करोड़, 'कबीर सिंह' ने 134.42 करोड़ और 'मिशन मंगल' ने 121.23 करोड़ रुपये कमाए थे। बता दें कि प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा इसमें नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर और जैकी श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।