फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुबई में केक काट आशा भोसले ने मनाया बर्थडे, कहा- 'मैं चाहती हूं कि दुनिया के सब गरीब अमीर बन जाएं'

Mon, 09 Sep 2019 10:18 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 09 Sep 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
singer asha bhosle celebrate her 86th birthday at dubai
asha bhosle - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा की महान गायिका आशा भोसले ने 8 सितंबर को अपना 86वां बर्थडे सेलिब्रेट किया । इस मौके पर आशा ताई दुबई पहुंचीं । वहां उनके लिए फैंस और दोस्तों ने मिलकर शानदार पार्टी रखी । ये पार्टी दुबई के 'आशा रेस्त्रां' में थी । खास बात ये है कि आशा भोसले ने 17 साल बाद इस तरह से अपना बर्थडे मनाया । 
singer asha bhosle celebrate her 86th birthday at dubai
asha bhosle - फोटो : social media
जब आशा भोसले से अपने बर्थडे पर कोई विश मांगने को कहा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं चाहती हूं कि दुनिया के सब गरीब अमीर बन जाएं ।' परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है । आशा की बड़ी बहन लता मंगेशकर ने भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं । 
singer asha bhosle celebrate her 86th birthday at dubai
asha bhosle - फोटो : social media
लता मंगेशकर ने आशा भोसले का मशहूर गाना 'निगाहें मिलाने को जी चाहता है' भी शेयर किया । ये गाना 1963 में आई फिल्म 'दिल ही तो है' का है । लता मंगेशकर ने लिखा, 'नमस्कार, आज मेरी छोटी बहन आशा भोसले का जन्मदिन है । मैं उसको आशीर्वाद देती हूं कि वो हमेशा स्वस्थ रहें और खुश रहें ।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन
singer asha bhosle celebrate her 86th birthday at dubai
asha bhosle - फोटो : social media
लता मंगेशकर के अलावा काजोल ने भी आशा भोसले को बर्थडे विश किया । उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई मेरी फेवरेट आशा भोसले । आप कई मायनों में लेजेंड हैं ।' साथ ही ऋषि कपूर ने आशा जी के साथ एक पुरानी फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दी । उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन की बहुत बधाई आशा जी ।'
विज्ञापन
singer asha bhosle celebrate her 86th birthday at dubai
Asha Bhosle - फोटो : Social Media
वो आगे लिखते हैं, 'आपको याद है कि आपका जन्मदिन पंचम दा की छत पर मनाया था । आपने हमारे लिए खाना बनाया था । जल्द लौटूंगा और आपसे मुलाकात करूंगा । भगवान का आशीर्वाद आपके साथ है, लव यू ।' दलेर मेहंदी ने भी आशा जी के साथ एक वीडियो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी । 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed