फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral: मलाइका की तरह कपड़े पहनकर निकलीं अनन्या पांडे, यूजर्स बोले- ये दोनों उर्फी जावेद को कॉपी करने में लगी हैं

Sat, 19 Mar 2022 03:14 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 19 Mar 2022 03:14 PM IST
विज्ञापन
Ananya Panday copy Malaika Arora fashion: get brutally trolled for wearing see through gown
अन्नया पांडे और मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या पांडे अपने फैशन सेंस को लेकर अकसर चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अप्रूवा मेहता के 50वें जन्मदिन के मौके पर एक पार्टी का आयोजन हुआ। पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। इस पार्टी में आई अनन्या पांडे ने सी थ्रू गाउन पहना था। उनका यह लुक वायरल हो गया और वह ट्रोल्स के निशान पर आ गईं।

Ananya Panday copy Malaika Arora fashion: get brutally trolled for wearing see through gown
अन्नया पांडे और मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

अनन्या पांडे ने एक ब्लैक कलर का सी थ्रू गाउन पहना था। यह गाउन कुछ हद तक मलाइका के गाउन जैसा था, जो मलाइका ने फरहान अख्तर और शिबानी की शादी की पार्टी में पहना था। अपने उस लुक के लिए मलाइका को भी ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। इसके कुछ दिनों बाद ही अन्नया ऐसी ही गाउन में दिखीं और ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं।

Ananya Panday copy Malaika Arora fashion: get brutally trolled for wearing see through gown
अन्नया पांडे और मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

यह पहली बार नहीं था कि अनन्या पांडे मलाइका अरोड़ा के स्टाइल को कॉपी करती नजर आई थीं। इससे पहले भी वह मलाइका की तरह जींस टॉप में दिखी थीं। मलाइका ने ब्लू कलर की जींस के साथ ऑरेंज ब्रालेट और सफेद स्नीकर पहना था। वहीं, ऐसे ही ऑरेंज ब्रालेट और ब्लू जींस में अनन्या को भी देखा गया था। अन्नया ने भी सफेद शूज ही पहने थे। दोनों के लुक में फर्क सिर्फ इतना था कि अनन्या ने अपने बाल खुले रखे थे और मलाइका ने बन बना रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Panday copy Malaika Arora fashion: get brutally trolled for wearing see through gown
अन्नया पांडे - फोटो : Instagram @ananyapanday

अनन्या के इस लुक को किसी ने सराहा, तो कुछ को यह एकदम पसंद नहीं आया और उन्होंने अनन्या की तुलना उर्फी जावेद से कर दी। लोगों ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि उर्फी और अनन्या का फैशन डिजाइनर एक ही है। कई यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि यह लोग हॉलीवुड की कॉपी करने पर तुले हैं, यह फैशन डिजास्टर है। वहीं, एक ने तो आरआईपी फैशन तक लिख दिया।

विज्ञापन
Ananya Panday copy Malaika Arora fashion: get brutally trolled for wearing see through gown
अन्नया पांडे - फोटो : Instagram

अनन्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से की थी। इसका बाद वह ‘पति पत्नी और वो’ में नजर आईं। अभी हाल ही में उनकी ‘गहराइयां’ फिल्म रिलीज हुई, जिसे कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed