फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच साल की उम्र से जीत की तैयारी कर रही थीं अनन्या, लेकिन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान कर गईं गलती

Wed, 26 Feb 2020 04:36 PM IST
Jaya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 26 Feb 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Ananya Panday Forgot Her Acceptance Speech at Filmfare 2020
Ananya Panday - फोटो : file photo

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे फिल्मों के अलावा भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अनन्या को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के लिए 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस चुना गया है। लेकिन अवॉर्ड समारोह के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि अनन्या फिर सुर्खियों में आ गई हैं। वैसे अवॉर्ड जीतने के दौरान क्या खास हुआ इस बात का खुलासा खुद अनन्या ने ही किया है।

Ananya Panday Forgot Her Acceptance Speech at Filmfare 2020
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल अनन्या की मानें तो जब अवॉर्ड जीतने के बाद विनिंग स्पीच देने के लिए उनसे कहा गया तो उत्साह के कारण सब कुछ भूल गईं। खास बात तो यह है कि एक इंटरव्यू देते समय अनन्या ने कहा था कि, 'मैं पांच साल की उम्र से ही फिल्मों में आना चाहती थी, साथ ही मैं आईने के सामने पानी की बॉटल को माइक बनाकर एक्टिंग भी करती थी।'

Ananya Panday Forgot Her Acceptance Speech at Filmfare 2020

इंटरव्यू में अनन्या ने कहा कि, 'जब मैं स्टेज पर गई, तो सबकुछ भूल गई थी। जबकि मैंने इसके लिए कई बार प्रैक्टिस की है। अनन्या ने कहा, 'फिल्मफेयर अवॉर्ड को अपने नाम करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।' बातचीत में अनन्या ने आगे बताया कि घर पहुंचने के बाद ही अपनी ट्रॉफी अपने माता- पिता को दी। ट्रॉफी को अनन्या के पापा ने लिविंग रूम में रखी है ताकि इसको हर वक्त हर कोई देख सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Panday Forgot Her Acceptance Speech at Filmfare 2020

बात अनन्या के फिल्मी करियर की करें तो 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2'  से बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद अनन्या, कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'पति-पत्नी और वो' में नजर आईं। इस फिल्म को भी दर्शकों ने पसंद किया और एक बार फिर अनन्या ने वाहवाही लूटी।
 

विज्ञापन
Ananya Panday Forgot Her Acceptance Speech at Filmfare 2020
Ananya Panday - फोटो : Instagram

बता दें कि अनन्या जल्द ही तेलुगू अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'फाइटर' में नजर आएंगी। इस फिल्म को हिंदी दर्शकों के लिए भी रिलीज किया जाएगा। फाइटर के अलावा ईशान खट्टर के साथ अनन्या 'खाली पीली' में भी नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed