{"_id":"617670aa7b345077495eaab2","slug":"ananya-panday-requested-ncb-for-a-further-date-due-to-personal-commitments","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ananya Panday: समन के बाद भी एनसीबी के सामने पेश नहीं हो पाएंगी अनन्या पांडे, ये है बड़ी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ananya Panday: समन के बाद भी एनसीबी के सामने पेश नहीं हो पाएंगी अनन्या पांडे, ये है बड़ी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 25 Oct 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अनन्या पांडे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आर्यन खान ड्रग्स मामले में अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Panday) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सोमवार को तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि अब खबर है कि निजी कमिटमेंट की वजह से अनन्या आज एनसीबी के दफ्तर नहीं जा रही हैं। उन्होंने एनसीबी से पेश होने के लिए नई तारीख मांगी है।
एनसीबी ने अनन्या की मांग स्वीकार भी कर ली है। जांच एजेंसी जल्द ही अनन्या को दूसरा समन भेजेगी। इससे पहले एक्ट्रेस से शुक्रवार और शनिवार को पूछताछ हुई थी।
Actor Ananya Panday is not appearing before NCB today in the ongoing drugs case. She has requested NCB for a further date due to personal commitments. NCB has accepted her request; to issue her fresh summons for another date: NCB Sources
इससे पहले अनन्या को एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने देर से आने के लिए फटकार लगाई थी। दरअसल अनन्या को सुबह 11 बजे एनसीबी दफ्तर पहुंचने के लिए कहा गया था, लेकिन एक्ट्रेस करीब 2 बजे एनसीबी दफ्तर पहुंची थीं। अनन्या का देर से आना एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को बिल्कुल पसंद नहीं आया।
3 of 4
अनन्या पांडे
- फोटो : Insatagram- @ananyapanday
उन्होंने अनन्या को फटकार लगाते हुए कहा, ‘आपको सुबह 11 बजे बुलाया गया था और आप अब आ रही हैं। अधिकारी आप के इंतजार में नहीं बैठे रहेंगे। ये आपका प्रोडक्शन हाउस नहीं है। ये सेंट्रल एजेंसी का ऑफिस है। आपको जितने बजे बुलाया जाए उसी समय आ जाया करो।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अनन्या पांडे
- फोटो : Insatagram- @ananyapanday
आर्यन खान के फोन में अनन्या पांडे संग व्हाट्सएप चैट मिलने के बाद एक्ट्रेस को एनसीबी से समन मिला था। आर्यन खान की चैट से खुलासा हुआ था कि अनन्या ने आर्यन से गांजा उपलब्ध कराने की बात कही थी। पिछले गुरुवार को रेड के बाद एनसीबी ने अनन्या का लैपटॉप और फोन जब्त कर लिया है। अनन्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की दोस्त रही हैं। ऐसे में अनन्या से आर्यन खान के बारे में सवाल पूछे गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।