फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनन्या अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर अनन्या का एक वीडियो सामने आया है लेकिन इस बार ये कोई आम वीडियो नहीं बल्कि एक कैंपेन की शुरुआत का वीडियो है।
अनन्या ने शुरु किया 'स्वच्छ सोशल मीडिया' कैंपेन, सेलेब्स सहित आम यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल गांधी जयंती के मौके पर' स्वच्छ भारत अभियान' के साथ अनन्या पांडे ने 'स्वच्छ सोशल मीडिया' का मिशन शुरू किया। इस मिशन के तहत उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें सोशल मीडिया के बारे में बात की। अनन्या के वीडियो को न सिर्फ आम लोग बल्कि सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम वीडियो पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं।
वीडियो में अनन्या कहती नजर आ रही हैं- 'हमें वो बदलाव बनना होगा जो हम अपने आस- पास देखना चाहते हैं। आज मैंने यह फैसला किया है कि मैं सोशल मीडिया पर कोई भी अपशब्द का इस्तेमाल नहीं करूंगी और अगर आपको भी लगता है की हमारे आस पास का वातावरण साफ- सुथरा हो तो एक कदम आगे बढ़ाकर स्वच्छ सोशल मीडिया का हिस्सा बनिए'।
A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday) on
वीडियो में अनन्या आगे कहती है कि सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट, ट्रोलिंग और गलत भाषा का असर कई लोगों पर पड़ता है। ऐसे में कुछ लोग तो डिप्रेशन का भी शिकार हो जाते हैं। इसलिए हमें सोशल मीडिया पर स्वच्छ बनाना है। अनन्या पांडे के इस मिशन की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। ऐसे में फैंस भी इस मिशन का हिस्सा बनने के लिए अपने वीडियोज शेयर कर रहे हैं।
वैसे बात अनन्या पांडे के करियर फ्रंट की करें तो उनकी अगली फिल्म कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ पति पत्नी और वो का रीमेक है। इस फिल्म के कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
पढें: रंगोली ने ट्विटर पर बयां किया एसिड अटैक का दर्द, कहा- 'कंगना को भी बहुत पीटा, काश मैं मर जाती'