अभिनेत्री अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के एक-दूसरे से गुपचुप इश्क लड़ाने के चर्चे काफी लंबे समय से बॉलीवुड में हो रहे हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया जा चुका है, जिसके बाद सभी कयास लगा रहे हैं कि आदित्य और अनन्या रिश्ते में हैं। हालांकि, आज तक अभिनेता या अभिनेत्री में से किसी ने भी इन अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन किसी ने इसका खंडन भी नहीं किया है। ऐसे में अब हाल ही में अनन्या ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जो उन्हें फिर से चर्चा में ले आया है।
Ananya Panday: 'लोग सोचते रहें कि मैं किसे डेट कर रही हूं', डेटिंग लाइफ पर अनन्या पांडे का विस्फोटक बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफी समय से अटकलें लगाई जा रही हैं कि अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। यह सब तब शुरू हुआ जब करण जौहर ने अपने शो 'कॉफी विद करण' में बताया था कि अनन्या और आदित्य उनकी पार्टी में एक कोने में बैठकर बात कर रहे थे। इसके बाद कई बार बी-टाउन पार्टीज में साथ देखा, जिनमें उनकी केमिस्ट्री को नजरअंदाज करना मुश्किल था। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू करने वाली अनन्या पांडे वैसे तो अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर हमेशा चुप्पी साधे रहती हैं। लेकिन हाल ही में हुई इस बातचीत में उन्हें न केवल अपनी डेटिंग लाइफ से जुड़े सवालों का बड़े ही मजे में जवाब दिया, बल्कि वह बहुत कूल भी नजर आईं।
हाल ही में हुए इस इंटरव्यू में जब अनन्या से आदित्य संग की डेटिंग अफवाहों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने चुप रहना ही बेहतर समझा। लेकिन, अनन्या पांडे ने फैंस की क्यूरियोसिटी को लेकर कुछ ऐसा कहा, जो काफी मजेदार था। अभिनेत्री बोलीं कि, 'उत्सुक होना अच्छी बात है, लोगों को अंदाजा लगाते रहना चाहिए कि मैं किसे डेट कर रही हूं।' हालांकि अभिनेत्री को अपनी डेटिंग लाइफ से ज्यादा इस समय अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर ध्यान देना सही लगता है। पिछले वर्षों में उनकी लगातार फिल्में फ्लॉप रही हैं, जो अनन्या के लिए आगे जाकर परेशानी खड़ी कर सकती हैं।
अनन्या पांडे की आखिरी फिल्म 'लाइगर' बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचाने में नाकाम रही थी। लेकिन अनन्या को इस बात का कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि यह घिसी-पिटी बात लगती है लेकिन यह मेरी यात्रा के बारे में है, मंजिल के बारे में नहीं। उनका मानना है कि उन्होंने अपना सबक सीख लिया है और वह हार नहीं मान रही हैं। अनन्या ने कहा कि, किसी भी फिल्म पर काम करने वाले लोग जानते हैं कि फिल्म या शो बनाना कितना कठिन है और वे अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं। कभी-कभी अगर चीजें काम नहीं करतीं तो किसी को निराश नहीं होना चाहिए। वह बोलीं, विचार यह है कि विफलता से सीखें और इसे अगले प्रोजेक्ट में इस्तेमाल करें।
अनन्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री अगली बार 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आएंगी। 'ड्रीम गर्ल 2' में उनके साथ आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही अनन्या के पास 'खो गए हम कहां' भी है, जिसमें वह सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती दिखेंगी।