पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ridhi Dogra: सलमान से डर और शाहरुख से प्यार, रिद्धि डोगरा ने सुपरस्टार्स संग काम करने का अनुभव किया साझा

Sat, 01 Jul 2023 09:34 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 01 Jul 2023 09:34 PM IST
सार

रिद्धि डोगरा जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' और शाहरुख खान के साथ मूवी 'जवान' में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने दोनों सुपरस्टार्स संग काम करने के अनुभव को साझा किया है।

विज्ञापन
Ridhi Dogra Shares Experience Of Working With Jawan Star Shah Rukh Khan And tiger 3 actor Salman Khan
शाहरुख खान-रिद्धि डोगरा-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा दो बड़ी फिल्मों पर काम कर रही हैं। रिद्धि, शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' और सलमान खान के साथ मूवी 'टाइगर 3' में नजर आने वाली हैं। इन दोनों अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिए रिद्धि बेहद खुश हैं। साथ ही दोनों सुपरस्टार्स संग काम करने के अपने अनुभवों को खुलकर साझा करती नजर आई हैं। 

Ridhi Dogra Shares Experience Of Working With Jawan Star Shah Rukh Khan And tiger 3 actor Salman Khan
रिद्धि डोगरा - फोटो : सोशल मीडिया

रिद्धि डोगरा ने हाल ही में एटली की अपकमिंग फिल्म 'जवान' के सेट पर शाहरुख खान के साथ काम करने का अपना सुखद अनुभव साझा किया। एक इंटरव्यू में रिद्धि ने उन लम्हों को याद कर एटली सहित पूरी टीम यूनिट और शाहरुख खान की खूब प्रशंसा की। एक्ट्रेस ने शाहरुख को क्यूट कहा और इस बात पर जोर दिया कि छह से सात घंटे की शूटिंग के दौरान उन्हें बाकी सबकुछ महत्वहीन लग रहा था, क्योंकि वह एसआरके संग फिल्माए गए एक सीन में पूरी तरह खोई हुई थीं। 

Ridhi Dogra Shares Experience Of Working With Jawan Star Shah Rukh Khan And tiger 3 actor Salman Khan
रिद्धि डोगरा - फोटो : सोशल मीडिया

रिद्धि डोगरा ने आगे साझा किया कि सीन के दौरान उनका पूरा ध्यान शाहरुख खान पर था। वे दोनों पूरे सीन के दौरान बैठे रहे, और शाहरुख खान ने अत्यधिक सम्मान प्रदर्शित करते हुए अपना फोन भी नहीं उठाया। दूसरी ओर, रिद्धि ने बातचीत में शामिल होने का प्रयास किया और कुछ हल्के-फुल्के चुटकुले साझा किए। रिद्धि ने अंत में उनके दयालु और मिलनसार स्वभाव की प्रशंसा की और इस बात पर जोर दिया कि उनके साथ काम करना कितना सुखद था।

Bigg Boss OTT 2: 'इस हफ्ते के कार्यक्रम भारतीय संस्कृति के खिलाफ थे', बिग बॉस के प्रतियोगियों पर भड़के भाईजान

विज्ञापन
विज्ञापन
Ridhi Dogra Shares Experience Of Working With Jawan Star Shah Rukh Khan And tiger 3 actor Salman Khan
रिद्धि डोगरा - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के अलावा, रिद्धि डोगरा टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। अपने किरदार की जानकारी गुप्त रखते हुए, रिद्धि ने खुलासा किया कि सलमान के साथ काम करते समय उन्हें थोड़ा अधिक डर लगता था। 

Suniel Shetty: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सेंसरशिप जरूरी या नहीं? सुनील शेट्टी ने कहा- 'यह तय करना मुश्किल कि...

विज्ञापन
Ridhi Dogra Shares Experience Of Working With Jawan Star Shah Rukh Khan And tiger 3 actor Salman Khan
रिद्धि डोगरा - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, रिद्धि को यह तुरंत पता चल गया कि सलमान खान भी एक प्यारे और बहुत सहज व्यक्ति हैं। बाहर शूटिंग के कारण उनकी बातचीत सीमित थी, लेकिन रिद्धि एक चुटकुला सुनाकर उनसे बातचीत करने में सफल रहीं। रिद्धि ने साझा किया कि उनकी जोक पर सलमान खान हंसे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed