फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ananya Panday: रोम में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं अनन्या, विशिंग फाउंटेन में सिक्का डालकर विश मांगती आईं नजर

Sun, 11 Sep 2022 10:26 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 11 Sep 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
Ananya Panday tosses coin in wishing fountain and pose with pink sky in Rome, Suhana Khan reacts
अनन्या पांडे - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों यूरोप में छुट्टियां बिता रही हैं और वहां से अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा कर रही हैं। अभिनेत्री हाल ही में 'लाइगर' में नजर आई थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हुई। इसके बाद अनन्या ब्रेक पर चली गई हैं। हाल ही में अनन्या ने गुलाबी आसमान के साथ अपनी तस्वीरें साझा की हैं।

Ananya Panday tosses coin in wishing fountain and pose with pink sky in Rome, Suhana Khan reacts
अनन्या पांडे - फोटो : Instagram

अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सारी तस्वीर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह व्हाइट ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कानों में बड़े इयररिंग्स पहने हुए हैं। अनन्या ने एक छोटी सी वीडियो भी शेयर की है, जिसमें वह विशिंग फाउंटेन में सिक्का डालकर विश मांगती नजर आ रही हैं। वहीं, गुलाबी आसमान के सामने पोज देती हुई अनन्या काफी खूबसूरत लग रही हैं। अनन्या ने कैप्शन में लिखा, 'पिंक स्काई और विशिंग फाउंटेन।'

View this post on Instagram

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

Ananya Panday tosses coin in wishing fountain and pose with pink sky in Rome, Suhana Khan reacts
अनन्या पांडे - फोटो : insta

अनन्या की इन तस्वीरों को उनके चाहने वाले काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, तस्वीरों पर फैंस के साथ उनके दोस्त और सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। शनाया कपूर ने लिखा, 'तुम बहुत खूबसूरत हो', तो सुहाना ने लिखा, 'क्या तुमने मेरे वहां होने की विश मांगी।' वहीं, भावना पांडे ने लिखा, 'आपकी सारी ख्वाहिश और सपने पूरे हो।' इसके अलावा भी लोग अनन्या की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Panday tosses coin in wishing fountain and pose with pink sky in Rome, Suhana Khan reacts
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'लाइगर' में विजय देवरकोंडा के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म से अनन्या ने साउथ में डेब्यू किया था, तो विजय ने बॉलीवुड में कदम रखा था। जगन्नाथ पुरी द्वारा निर्देशित फिल्म में अभिनेत्री राम्या कृष्णन भी नजर आईं थीं। लेकिन 25 अगस्त को रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed