फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: शाहरुख खान को अपने दूसरे पिता जैसा मानती हैं अनन्या पांडे, आर्यन खान संग ऐसा है रिश्ता

Thu, 21 Oct 2021 03:09 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 21 Oct 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
ananya pandey is best friend of suhana once said shahrukh khan is like second father to her
शाहरुख खान, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे का शाहरुख खान के परिवार से गहरा संबंध है। दरअसल अनन्या शाहरुख की बेटी सुहाना की बचपन की दोस्त हैं। जब दोनों बेहद छोटी थीं तभी से उनके बीच दोस्ती हो गई थी और ये दोस्ती आज तक बरकरार है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी खूब वायरल होती हैं। सिर्फ सुहाना से ही नहीं अनन्या आर्यन और अबराम के साथ भी काफी वक्त बिताती नजर आती हैं। सुहाना भले ही काफी समय से न्यूयॉर्क में हो लेकिन अनन्या संग उनकी दोस्ती अभी भी बहुत गहरी है। जब भी दोनों साथ होती है तो पार्टी करती नजर आ जाती हैं। 


 
खान परिवार से ऐसी है अनन्या की बॉन्डिंग

इतना ही नहीं वो खान परिवार के इतने करीब हैं कि उन्होंने शाहरुख को अपना दूसरा पिता बताया था। एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या अपने विचार साझा कर रही थीं कि दूसरे सितारों को लेकर वो क्या महसूस करती हैं। साथ ही उन्होंने बताया था कि शाहरुख खान संग उनका बॉन्ड कैसा है।

ananya pandey is best friend of suhana once said shahrukh khan is like second father to her
शाहरुख खान, आर्यन खान, अनन्या पांडे - फोटो : Social Media

अनन्या ने कहा था, 'शाहरुख तो मेरे दूसरे पिता जैसे हैं। वो मेरे बेस्ट फ्रैंड के पिता हैं। हम उनके साथ सारे आईपीएल मैच देखने जाया करते थे। सिर्फ सुहाना और शनाया कपूर ही इंडस्ट्री में मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं। हम एक दूसरे के साथ काफी अच्छा वक्त बिताते हैं और हम एक दूसरे से अपनी सारी बातें भी साझा करते हैं'।

ananya pandey is best friend of suhana once said shahrukh khan is like second father to her
सुहाना खान, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के प्रमोशन के वक्त सुहाना ने कहा कि, 'हम सब बहुत ही अजीबो गरीब चीज करते हुए बड़े हुए हैं। शाहरुख सर हमेशा हमें प्रोत्साहित करते थे कि हम साथ में तस्वीरें भी खिंचवाते थे। वो हमारा वीडियो बनाते थे और हमें ऐसे दिखाते थे जैसे कि हम सबसे अच्छे कलाकार हैं। वो सबको वीडियो और तस्वीर दिखाकर कहते- देखो इन लोगों ने क्या किया है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
ananya pandey is best friend of suhana once said shahrukh khan is like second father to her
शाहरुख खान - फोटो : ANI

इन दिनों शाहरुख खान बेटे आर्यन खान के ड्रग्स मामले को लेकर चर्चा में है। आर्यन की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है और अब मंगलवार को उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। वहीं एनसीबी की टीम शाहरुख के घर मन्नत आर्यन से जुड़े कुछ जरूरी कागजात लेने गई और वहां उन्होंने कोई छापेमारी नहीं की।

विज्ञापन
ananya pandey is best friend of suhana once said shahrukh khan is like second father to her
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या पांडे के घर भी एनसीबी की टीम पहुंची और वहां छापेमारी की गई। दरअसल आर्यन खान के केस में अनन्या पांडे का नाम भी एक व्हाट्सएप चैट में सामने आया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू किया था इसके अलावा वो 'खाली पीली', 'पति पत्नी और वो' में नजर आ चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed