फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: यूजर ने अनन्या पांडे को बताया 'स्ट्रगलिंग दीदी', अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

Mon, 16 Aug 2021 08:15 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 16 Aug 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Ananya pandey reacted to user comment who called her struggling didi
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं जो उनके चाहने वाले काफी पसंद करते हैं। वैसे तो अनन्या की फैन फालोइंग काफी ज्यादा है लेकिन उनका नाम बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल हैं जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार होते हैं।



अनन्या ने कमेंट पर दी प्रतिक्रिया

अब वैसे तो सोशल मीडिया सारे राज खोल ही देता है लेकिन अरबाज खान का शो पिंच 2 खास इसी मकसद से बनाया गया है जहां सितारों को उनके बारे में कही गई तीखे कमेंट को पढ़ना होता है और उस पर प्रतिक्रिया देनी होती है। अभिनेत्री अनन्या पांडे भी अरबाज के इस शो पर पहुंची जहां शो के होस्ट ने उन्हें कई सारे कमेंट पढ़कर सुनाए और हर कमेंट पर अनन्या ने जवाब भी दिया।



View this post on Instagram

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)


 
Ananya pandey reacted to user comment who called her struggling didi
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

अरबाज ने अनन्या को बताया कि कैसे एक यूजर उनके बोलने के तरीके का मजाक उड़ाता है। इतना ही नहीं एक यूजर ने ये भी कहा था कि अनन्या पांडे की बोली सुनकर उसके कान से खून निकल जाता है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनन्या ने फौरन माफी मांग ली। इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'मुझे माफ कर दो मैं अभी आपके लिए टिशू भेजती हूं'।

Ananya pandey reacted to user comment who called her struggling didi
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

एक और यूजर ने अनन्या पांडे को' स्ट्रगलिंग दीदी' बुलाया था। इस पर अनन्या ने पूछा, 'हां मुझे स्ट्रगलिंग दीदी क्यों बुलाते हो? ये बहुत मजेदार है। बता दें कि राजीव मसंद के राउंडटेबल इंटरव्यू के दौरान अनन्या ने अपने पिता चंकी पांडे के स्ट्रगल की कहानी बताई थी जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा था। दरअसल अनन्या ने कहा था कि अगर मुझे मौका मिलेगा तो मैं किसी फिल्म को मना नहीं करूंगी। मेरे पापा को कभी धर्मा फिल्म नहीं मिली वो कभी 'कॉफी विद करण' पर नहीं गए तो ये इतना आसान नहीं है जितना लोग कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya pandey reacted to user comment who called her struggling didi
अनन्या, सिद्धांत - फोटो : Instagram

इसके बाद अनन्या ने कहा था कि, 'सबकी अपनी जर्नी होती है और सबका अपना स्ट्रगल होता है'। इसके बाद वहां मौजूद अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा था, 'हां सबका अपना स्ट्रगल होता है लेकिन अंतर ये है कि जहां हमारे सपने पूरे होते हैं वहां इनका स्ट्रगल शुरू होता है। सिद्धांत के इस कमेंट के बाद से ही अनन्या जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार हो गई थीं''।

विज्ञापन
Ananya pandey reacted to user comment who called her struggling didi
अनन्या पांडे - फोटो : Insatagram- @ananyapanday

बता दें कि अरबाज खान के शो 'पिंच' का पहला सीजन काफी सफल रहा था। इसके बाद से इसके दूसरे सीजन में सलमान खान भी नजर आए थे। उन्होंने भी यूजर्स के कमेंट पर प्रतिक्रिया दी थी। एक यूजर ने ये तक दावा किया था कि सलमान की बीवी और एक बेटी दुबई में हैं। बता दें कि सलमान और अनन्या के अलावा टाइगर श्रॉफ भी इस शो में जा चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed