फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक-सारा के रिश्ते पर पहली बार बोलीं अनन्या पांडे, मैं कबाब में हड्डी नहीं बनना चाहती

Tue, 07 May 2019 11:58 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 07 May 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
ananya pandey reaction on kartik aryan and sara ali khan relationship
Ananya Pandey - फोटो : social media

बॉलीवुड की अपकमिंग एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने बीते दिनों एक्टर कार्तिक आर्यन के लिए अपने दिल की बात शेयर की थी। सारा अली खान की तरह अनन्या ने भी कहा था कि कार्तिक आर्यन उन्हें बहुत पसंद हैं, और वह बहुत खुश है कि उन्हें कार्तिक के साथ काम करने का मौका मिला है। लेकिन अब शायद कार्तिक और सारा की बढ़ती करीबियों के चलते अनन्या ने अपना मन बदल लिया है।

ananya pandey reaction on kartik aryan and sara ali khan relationship
Ananya Pandey - फोटो : instagram

एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान अनन्या ने सारा और कार्तिक के बारे में कहा, 'मैं हड्डी जैसी दिखती हूं लेकिन मैं कबाब में हड्डी नहीं बनना चाहती हूं, इसलिए मैं उन्हें आपस में वक्त बिताने देती हूं।'

ananya pandey reaction on kartik aryan and sara ali khan relationship
Kartik Aaryan and Ananya Pandey - फोटो : twitter

अनन्या ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि,' मैं 20 साल की हूं और जाहिर है कि मेरा किसी पर भी क्रश हो सकता है। मैं कार्तिक आर्यन के लिए खुलकर अपनी फीलिंग बता रही हूं कि मुझे कार्तिक बहुत क्यूट लगते हैं और मैैं काफी सौभाग्यशाली हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
ananya pandey reaction on kartik aryan and sara ali khan relationship
पति पत्नी और वो - फोटो : instagram

खबरों की मानें तो कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे जल्द ही फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म साल 1978 में आई संजीव कुमार की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' का रीमेक है। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर अभी से ही काफी चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन
ananya pandey reaction on kartik aryan and sara ali khan relationship
sara and saif - फोटो : twitter

वहीं बीते साल बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने भी कार्तिक आर्यन को लेकर अपनी फीलिंग जाहिर की थी। उन्होंने फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 6 में बोला था कि वह एक्टर कार्तिक आर्यन को बहुत पसंद करती हैं और उनके साथ डेट पर जाना चाहती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed