{"_id":"5cd09426bdec22073073d1f4","slug":"defamation-case-filed-against-javed-akhtar-called-sadhvi-pragya-thakur-ravana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रज्ञा ठाकुर की 'रावण' से तुलना कर फंसे जावेद अख्तर, मानहानि का केस दर्ज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रज्ञा ठाकुर की 'रावण' से तुलना कर फंसे जावेद अख्तर, मानहानि का केस दर्ज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 07 May 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Javed Akhtar, Pragya Thakur
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर अपनी एक टिप्पणी को लेकर गीतकार जावेद अख्तर मुश्किल में फंस गए हैं। उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। जावेद अख्तर ने अपने एक बयान में साध्वी प्रज्ञा की तुलना रावण से की थी। इसे लेकर काफी बवाल भी मचा था।
2 of 5
javed akhtar, sadhvi pragya
- फोटो : social media
भोपाल में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जावेद अख्तर ने कहा था, 'उसके भेष पर मत जाओ। सिर्फ इसलिए कि एक व्यक्ति संत की तरह दिखता है इसका मतलब यह नहीं है कि वह व्यक्ति संत है। यह मत भूलिए कि जब रावण सीता का अपहरण करने के लिए आया था, तो वह भी एक संत की तरह कपड़े पहने था।'
3 of 5
जावेद अख्तर
- फोटो : social media
जावेद अख्तर पर भोपाल की जेएमएफसी कोर्ट में एक अपराधिक मानहानि केस दायर किया गया है। यह केस एडवोकेट राजेश कुंसारिया द्वारा एडवोकेट संतोष शर्मा और श्रेयराज सक्सेना द्वारा धारा 500 के तहत लगाया गया है। मामले की सुनवाई 24 मई, 2019 को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
javed akhtar
जावेद अख्तर ने अपने एक बयान में कहा था कि अगर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के शाप से एक देशभक्त अफसर शहीद हो सकता है तो मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सुझाव दूंगा कि इनके (प्रज्ञा) शाप को हाफिज सईद और दूसरे आतंकियों पर इस्तेमाल करें, ताकि वे (आतंकवादी) एक साथ खत्म हो जाएं।
विज्ञापन
5 of 5
जावेद अख्त़र
महाराष्ट्र एटीएस चीफ हेमंत करकरे के बारे में भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा के बयान पर पूछे गए एक सवाल पर जावेद ने कहा था, ‘जब प्रज्ञा के शाप से एक देशभक्त अफसर शहीद हो सकता है तो ऐसे शाप को राष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल करना चाहिए।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।