फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रज्ञा ठाकुर पर फिर भड़कीं स्वरा भास्कर, बोलीं- ये हिंदू धर्म और आस्था के साथ खिलवाड़

Tue, 07 May 2019 11:56 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 07 May 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
swara bhaskar attack on pragya thakur called her Hindu terrorists accused
Swara Bhaskar, Pragya Singh Thakur - फोटो : social media

स्वरा भास्कर इन दिनों केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोल रही हैं। रविवार को स्वरा ने सरकार पर निशाना साधते हुए किसान विरोधी बताया था। स्वरा ने कहा था कि अगर गाय हमारी माता है तो किसान पिता है। सरकार अगर किसान का कर्ज नहीं चुका सकती तो उन पर जुल्म करना तो बंद कर सकती है। हाल में स्वरा एक कार्यक्रम में पहुंची थीं और इस दौरान उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर को निशाने पर लिया।

swara bhaskar attack on pragya thakur called her Hindu terrorists accused
swara bhasker

स्वरा भास्कर सोमवार को भोपाल के एक एनजीओ के कार्यक्रम में पहुंची थीं। यहां पर उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। स्वरा ने कहा, 'आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन आतंकवादियों का होता है। साध्वी प्रज्ञा खुद को हिंदू मानती हैं और आतंकी आरोपों का सामना कर रही हैं, इसलिए वह हिंदू आतंकवाद आरोपी हैं।'

swara bhaskar attack on pragya thakur called her Hindu terrorists accused
swara bhaskar

'आतंकवादी हमला कोई भी कर सकता है। वो हिंदू भी कर सकते हैं, मुसलमान भी कर सकते हैं, क्रिश्चियन भी कर सकते हैं, बुद्धिस्ट भी कर सकते हैं, यहूदी भी कर सकते हैं, कोई भी कर सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
swara bhaskar attack on pragya thakur called her Hindu terrorists accused
साध्वी प्रज्ञा - फोटो : Social media

प्रज्ञा ठाकुर के विरोध में बोलने पर कहीं वो स्वरा को श्राप ना दे दे, इसके जवाब स्वरा ने कहा, 'मुझे ढोंगियों से डर नहीं लगता। मुझे नहीं लगता कि भगवा धारण करने से आपके अंदर कुछ खास शक्ति आ जाती है। ये हिंदू धर्म और आस्था के साथ खिलवाड़ है। एक हिंदू होने के नाते मुझे बुरा लगता है कि इस धर्म का गलत इस्तेमाल हो रहा है।'

विज्ञापन
swara bhaskar attack on pragya thakur called her Hindu terrorists accused
Swara Bhaskar support and campaigns for CPI Candidate Kanhaiya Kumar - फोटो : social media

इससे पहले स्वरा ने एक रैली में कहा था कि किसानों के वजह से हम लोगों को रोटी मिलती है। ये आम बात है लेकिन इस बात को केंद्र में बैठी सरकार भूल चुकी है। ऐसे में जरूरी है कि उन्हें दोबारा ये बात याद दिलाई जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed