फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Drugs Case: अनन्या पांडे को एनसीबी का समन, आज तीसरी बार अभिनेत्री से होगी पूछताछ

Mon, 25 Oct 2021 08:20 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 25 Oct 2021 08:20 AM IST
विज्ञापन
mumbai aryan khan drug case ncb will interrogate third time of ananya pandey
र्यन खान मुंबई ड्रग केस एनसीबी करेगा अनन्या पांडे से तीसरी बार पूछताछ - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान का बेटा आर्यन पहले ही जेल में बंद है वही इस मामले में अभिनेत्री अनन्या पांडे की भी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को एनसीबी ने अनन्या पांडे को समन भेजा और तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया है। शुक्रवार को एजेंसी ने अनन्या पांडे से करीब चार घंटे पूछताछ की थी। इससे पहले गुरुवार को अनन्या से एनसीबी ने ड्रग क्रूज मामले में उनसे दो घंटे तक पूछताछ की थी।



अनन्या पांडे से फिर होगी पूछताछ

दरअसल आर्यन खान के केस में एक व्हाट्सएप चैट में अनन्या पांडे के नाम का जिक्र आया था जिसके बाद से उनके घर एनसीबी की रेड पड़ी थी और ऑफिस बुलाकर उनसे पूछताछ की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या ने कहा कि उन्होंने कभी किसी नशीले पदार्थ यानि ड्रग्स का सेवन नहीं किया है। पूछताछ के दौरान अनन्या पांडे बहुत बार रोई भी थीं।

mumbai aryan khan drug case ncb will interrogate third time of ananya pandey
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

बुधवार को एनसीबी के अधिकारियों ने अनन्या पांडे के घर छापा मारा था और बयान दर्ज करने के लिए उसी दिन उन्हें समन भेजा था। एनसीबी के अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान उनका लैपटॉप और फोन जब्त कर लिया। इसके बाद उसी शाम चार बजे अनन्या पिता चंकी पांडे के साथ एनसीबी के दफ्तर पहुंची थी।

mumbai aryan khan drug case ncb will interrogate third time of ananya pandey
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार एक व्हाट्सएप चैट में आर्यन खान के ड्रग्स के जुगाड़ करने के सवाल की बात सामने आई थी जिसमें अनन्या ने लिखा था कि वो इंतजाम कर देंगी। ऐसे में जब अनन्या से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो सिर्फ मजाक कर रही थीं और उन्हें नहीं पता था कि वीड ड्रग्स होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mumbai aryan khan drug case ncb will interrogate third time of ananya pandey
आर्यन खान और अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या पांडे की ऐसी खबरें सामने आने के बाद से उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें लेकर कई मीम्स साझा कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अनन्या इसे मजाक कैसे बता रही हूं, उन्हें पता तो होगा ही कि वो ड्रग्स की बात कर रही थीं।

विज्ञापन
mumbai aryan khan drug case ncb will interrogate third time of ananya pandey
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया कि एक सेलिब्रिटी का नौकर कथित तौर पर अनन्या के कहने पर आर्यन खान को ड्रग्स पहुंचाता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी ने इस नौकर से पूछताछ की है जिसकी उम्र 24 साल बताई जा रही है। यह शख्स बॉलीवुड की एक मशहूर हस्ती के घर में काम करता है। कहा जा रहा है कि यह वही शख्स है, जो कथित तौर पर अनन्या के कहने पर आर्यन को ड्रग्स पहुंचाता था। एनसीबी ने इस शख्स को मुंबई के मलाड इलाके से हिरासत में लिया है। इस शख्स ने एनसीबी को क्या बताया है अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed