सब्सक्राइब करें

विवाद: ऐश्वर्या राय से लेकर अजय देवगन तक, विज्ञापन की वजह से आलोचनाओं के शिकार बने थे ये सितारे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 25 Oct 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
shahrukh khan to ajay devgan and aishwarya rai these actors create controversies after ad shoot
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सितारे अपनी फिल्मों के लिए जितना मशहूर हैं उतना ही मशहूर वो अपने ब्रांड एंडोर्समेंट को लेकर भी हैं। फिल्म जगत में कई बॉलीवुड कलाकार ऐसे हैं जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए चार्ज करते हैं। लेकिन कभी-कभी सितारे अंजाने में ऐसे ब्रांड का एंडोर्समेंट कर देते हैं, जिनको लेकर उन्हें काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ती हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय बच्चन, यामी गौतम और मिलिंद सोमन जैसे कई ऐसे सितारे हैं जो अपने ब्रांड एंडोर्समेंट को लेकर विवादों में घिरे हैं। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं।



ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय ने साल 2015 में एक विज्ञापन किया जिसमें उनका गरीब बच्चों और कुपोषित बच्चों के साथ छाता लेकर खड़ा होना विवाद की वजह बना था। इस कंट्रोवर्सी के कुछ दिन बाद इस विज्ञापन को वापस ले लिया था।

Trending Videos
shahrukh khan to ajay devgan and aishwarya rai these actors create controversies after ad shoot
यामी गौतम - फोटो : Instagram

यामी गौतम

यामी गौतम ने विकी डोनर से अपनी शुरुआत की थी। यामी शुरू से ही एक फेयरनेस क्रीम का एड कर रही थीं। यामी गौतम को क्रीम का विज्ञापन करने के लिए काफी ट्रोल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan to ajay devgan and aishwarya rai these actors create controversies after ad shoot
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट हाल ही में अपने मान्यवर के एड को लेकर खूब चर्चा में आई थीं। कन्यादान से जुड़े विज्ञापन को लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। विवाद की वजह प्रोडक्ट के प्रचार के लिए धर्म और पंरपरा का प्रयोग करना रहा था।

shahrukh khan to ajay devgan and aishwarya rai these actors create controversies after ad shoot
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान

शाहरुख खान कई बार अपने विज्ञापन के चुनाव के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुके हैं। शाहरुख खान ने एक फेयरनेस क्रीम का एड किया था, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। कंट्रोवर्सी के बाद भी शाहरुख खान ने इस ब्रांड के लिए शूट किया, इसी के साथ वो हाल ही में अजय देवगन के साथ किए गए एक एड को लेकर भी खूब चर्चा में आए थे।

विज्ञापन
shahrukh khan to ajay devgan and aishwarya rai these actors create controversies after ad shoot
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन

अजय देवगन भी अपने एक विज्ञापन को लेकर खूब सुर्खियों में रहे। दरअसल एक पान मसाला के एड को लेकर अजय देवगन को खूब ट्रोल किया गया था। जिसके बाद उन्होंने दोबारा उस एड को नहीं लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed