फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूल भुलैया के सीक्वेल में अक्षय के कैमियो की भी उम्मीद खत्म, डायरेक्टर ने बताई असली वजह

Mon, 20 Jan 2020 12:03 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 20 Jan 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
Anees Bazmee on Bhool Bhulaiya 2 Akshay Kumar is a big star his presence in a cameo is not possible
भूल भुलैया - फोटो : social media
हिंदी फिल्मों के पटकथा लेखक और निर्देशक अनीस बज्मी अपनी अगली फिल्म 'भूल भुलैया 2' पर जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म 2007 में आई अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया का सीक्वल तो है, लेकिन इसकी कहानी एकदम अलग है। फिल्म की शूटिंग के बारे में अनीस बताते हैं कि इस फिल्म का एक छोटा सा हिस्सा हमने मुंबई में ही फिल्मा लिया है।
Anees Bazmee on Bhool Bhulaiya 2 Akshay Kumar is a big star his presence in a cameo is not possible
Anees Bazmee - फोटो : social media

अनीस कहते हैं, 'अब शूटिंग के लिए हमारा अगला पड़ाव जयपुर है। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हम राजस्थान में ही करने वाले हैं। मेरी पिछली फिल्म 'पागलपंती' से अब बहुत कुछ बदल चुका है, जिसको हमने लंदन में रहकर फिल्माया था।' अनीस बज्मी ने अपनी फिल्म के कलाकारों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी बहुत ही हुनरमंद और जोशीले कलाकार हैं। वह पहली बार पर्दे पर एक रोमांटिक जोड़ी के तौर पर नजर आने वाले हैं। और अच्छी बात यह है कि उनकी जोड़ी बहुत खूबसूरत लग रही है।' 

Anees Bazmee on Bhool Bhulaiya 2 Akshay Kumar is a big star his presence in a cameo is not possible
कार्तिक आर्यन - फोटो : Twitter

फिल्म की कहानी के बारे में पूछने पर निर्देशक अनीस ने बताया कि यह बिल्कुल नई कहानी है। वह कहते हैं, 'इस कहानी का पिछली फिल्म से कोई लेना देना नहीं है। यह 2007 में आई अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया का सीक्वल जरूर है, लेकिन इसकी कहानी उस फिल्म से बिल्कुल मेल नहीं खाती। हमने इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म से दो गाने लिए हैं, जोकि वह एक बंगाली गाना है और दूसरा इसका टाइटल ट्रैक है। उसके अलावा पूरी फिल्म ओरिजिनल है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Anees Bazmee on Bhool Bhulaiya 2 Akshay Kumar is a big star his presence in a cameo is not possible
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

खबरें थी कि इस फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को कैमियो करते देखा जा सकता है। इस पर अनीस ने कहा, अक्षय एक बहुत बड़े और बहुत ही ज्यादा व्यस्त कलाकार हैं। उनकी उपस्थिति को सिर्फ कैमियो में न्याय कर पाना बहुत मुश्किल होगा, इसलिए मुझे नहीं लगता कि इस फिल्म में हम अक्षय कुमार को देख पाएंगे। लेकिन मुझे भरोसा है कि वह हमें इस प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं जरूर देंगे।' बता दें कि 2007 में आई अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया में अमीषा पटेल, विद्या बालन, परेश रावल आदि ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed