फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहुत दर्द में हैं शबाना आजमी, प्रोड्यूसर विपुल शाह ने बताया कैसी है हालत

Mon, 20 Jan 2020 11:52 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 20 Jan 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
Producer Vipul Amritlal Shah says Shabana Azmi is recovering well
शबाना आजमी - फोटो : फिल्मफेयर
शबाना आजमी का शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कार एक्सीडेंट हो गया था । यह हादसा जावेद अख्तर की जन्मदिन की पार्टी के एक दिन बाद हुआ था। एक्सीडेंट के बाद शबाना आजमी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया । इसके बाद से बॉलीवुड हस्तियों के अलावा राजनेता भी शबाना को देखने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं । 

 

Producer Vipul Amritlal Shah says Shabana Azmi is recovering well
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

शबाना से मिलने के लिए अभी तक जोया अख्तर, फरहान अख्तर, अधुना भबानी, हनी ईरानी, शिबानी दांडेकर, फराह खान, रितेश सिधवानी, विक्की कौशल, अनिल कपूर, तब्बू, अनिल अंबानी और विपुल अमृतलाल शाह जैसे बड़े सितारे अस्पताल पहुंचे हैं । शबाना की तबीयत को लेकर विपुल शाह का बयान आया है । 

Producer Vipul Amritlal Shah says Shabana Azmi is recovering well
vipul shah - फोटो : social media

अमर उजाला से बात करते हुए विपुल शाह ने कहा, 'शबाना जी की तबीयत ठीक हो रही है । डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है । वो बहुत दर्द में हैं और उन्हें ठीक होने में समय लगेगा । उनका अच्छे से इलाज हो रहा है और वो हर बात का जवाब देने में समर्थ हैं ।'

View this post on Instagram

#javedakhtar and other family members today at Ambani hospital to meet #shabanaazmi who is admitted here for care post her accident. #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Producer Vipul Amritlal Shah says Shabana Azmi is recovering well
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शबाना आजमी की कार मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से टकरा गई थी, जिसके बाद ट्रक ड्राइवर ने शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस ने भी ड्राइवर अमलेश कामत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। हालांकि पुलिस ने अमलेश को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन
Producer Vipul Amritlal Shah says Shabana Azmi is recovering well
हादसे में घायल शबाना आजमी - फोटो : Twitter
ट्रक ड्राइवर का आरोप है कि कार ड्राइवर की रैश ड्राइविंग की वजह से कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिसमें शबाना आजमी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 279 और 337 के तहत मामला दर्ज किया है। 


खूबसूरती में दिशा पाटनी से चार कदम आगे हैं उनकी बहन खुशबू, ऐसे कर रही हैं देश की सेवा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed