{"_id":"5e2546488ebc3e7d586bb3cf","slug":"parveen-babi-death-anniversary-tragic-bollywood-actress-who-died-a-lonely-unseen-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Parveen Babi: पहली फिल्म से लेकर जिंदगी के आखिरी पलों तक, यहां देखिए परवीन बाबी की Unseen तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Parveen Babi: पहली फिल्म से लेकर जिंदगी के आखिरी पलों तक, यहां देखिए परवीन बाबी की Unseen तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
परवीन बाबी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
परवीन बाबी (Parveen Babi) की आज पुण्यतिथि है। 4 अप्रैल, 1949 को एक मिडिल क्लास मुस्लिम परिवार में जन्मी परवीन की आज ही के दिन 2005 में मौत हो गई थी। एक जमाने में सुपरस्टार रहीं परवीन अपने आखिरी दिनों में अकेली पड़ गई थीं। वह एक ऐसी अदाकारा थीं जिनकी चर्चा उनकी फिल्मों से ज्यादा उनकी जिंदगी पर होती रही है।
2 of 9
परवीन बाबी
- फोटो : Twitter
परवीन बाबी (Parveen Babi) की जिंदगी के साथ उनकी मौत भी रहस्यमयी रही। वह सीजोफ्रेनिया बीमारी की चपेट में आ गई थीं जिससे उनकी जिंदगी तनावग्रस्त हो गई थी। उन्होंने शादी नहीं की थी, लेकिन कहा जाता रहा कि महेश भट्ट, कबीर बेदी एवं डैनी से उनका रिलेशन रहा था। कबीर बेदी के लिए तो परवीन बाबी ने अपना करियर तक छोड़ दिया था।
3 of 9
चरित्र
- फोटो : Twitter
परवीन बाबी को फिल्म निर्देशक बीआर इशारा ने पहली बार क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के साथ 1973 में फिल्म 'चरित्र' में मौका दिया। फिल्म तो फ्लॉप हो गई, लेकिन परवीन बाबी सुपरहिट हो चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
परवीन बाबी
- फोटो : Pinterest
परवीन बाबी को पहली कामयाबी 'मजबूर' फिल्म में मिली अमिताभ बच्चन के साथ 1974 में। टाइम के कवर पर जगह पाने वाली पहली बॉलीवुड कलाकार परवीन बाबी थीं।
विज्ञापन
5 of 9
परवीन बाबी
- फोटो : Twitter
'द इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया' में परवीन ने अपना एक संस्मरण लिखा था- "मेरा करियर इससे बेहतर कभी नहीं रहा। मैं नंबर एक की रेस में हूं। बंबई में कोई ऐसी फिल्म नहीं बन रही है, जिसमें परवीन बाबी ना हो। लोग मेरी इस कामयाब वापसी से चकित हैं। कई लोग इसे मेरा लक बता रहे हैं, लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि इसमें लक की कोई बात नहीं है, ये बिल्कुल पसीना और आंसू है जो टूटे दिल के साथ कठिन मेहनत से आई है।''
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।