साल 2012 में आई बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'राउडी राठौर' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस बीच खबर है कि जल्द ही फिल्म का सीक्वल भी आ सकता है। वहीं, कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि फिल्म के मेकर्स 'राउडी राठौर' के सीक्वल में सिद्धार्थ मल्होत्रा को कास्ट करने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी करने वाले हैं।
{"_id":"643f81c41a0509f45c0b340a","slug":"anees-bazmee-to-direct-rowdy-rathore-2-but-no-discussions-yet-of-sidharth-malhotra-replacing-akshay-kumar-2023-04-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rowdy Rathore 2: 'राउडी राठौर 2' में अक्षय कुमार की जगह सिद्धार्थ मल्होत्रा आएंगे नजर? जानें क्या है सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rowdy Rathore 2: 'राउडी राठौर 2' में अक्षय कुमार की जगह सिद्धार्थ मल्होत्रा आएंगे नजर? जानें क्या है सच्चाई
Wed, 19 Apr 2023 11:23 AM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Wed, 19 Apr 2023 11:23 AM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार
- फोटो : social media
हालांकि, इस पर एक नया अपडेट आया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के सीक्वल का अनीस बज्मी निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ 'राउडी राठौर 2' निर्देशित करने के लिए बातचीत कर रहे हैं, लेकिन इसके अलावा, बाकी सब कुछ अफवाहें हैं। सीक्वल में अक्षय को सिद्धार्थ से रिप्लेस करने की कोई चर्चा नहीं हुई है। फिल्म से जुड़े लोग वास्तव में चाहते हैं कि सिद्धार्थ सीक्वल में काम करें , जबकि कियारा पर विचार किया जा रहा है, लेकिन अभी इसे लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच, अनीस फिलहाल शाहिद कपूर के साथ अपनी फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। वह प्री-प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं, क्योंकि उनका लक्ष्य जुलाई या अगस्त में फिल्म को फ्लोर पर ले जाना है। इसलिए वह शाहिद के साथ इस कॉमेडी को खत्म करने के बाद ही 'राउडी राठौर 2' के बारे में सोच पाएंगे। यह कहा जाता है कि 'राउडी राठौर' का सीक्वल जल्द नहीं बन रहा है और अनीस बज्मी के पास ध्यान केंद्रित करने के लिए 'नो एंट्री' का सीक्वल भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल अब अक्षय कुमार के प्रशंसकों के लिए कुछ अच्छी खबर है क्योंकि अभी तक सिद्धार्थ को उनकी जगह लेने की कोई बात नहीं हुई है। अक्षय जल्द ही सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग शुरू करेंगे।
विज्ञापन
अक्षय कुमार
- फोटो : social media
वहीं, दूसरी ओर सिद्धार्थ रोहित शेट्टी की 'भारतीय पुलिस बल' और दिशा पटानी और राशी खन्ना के साथ 'योद्धा' में व्यस्त हैं। ये दोनों प्रोजेक्ट उन्हें कुछ हार्डकोर एक्शन करते हुए देखेंगे।
यह भी पढ़ें- Salman Khan: फटे हुए जूते क्यों पहनते हैं सलमान खान? पलक तिवारी और जस्सी गिल ने किया चौंकाने वाला खुलासा
यह भी पढ़ें- Salman Khan: फटे हुए जूते क्यों पहनते हैं सलमान खान? पलक तिवारी और जस्सी गिल ने किया चौंकाने वाला खुलासा