फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: फटे हुए जूते क्यों पहनते हैं सलमान खान? पलक तिवारी और जस्सी गिल ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 19 Apr 2023 11:06 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 19 Apr 2023 11:06 AM IST
विज्ञापन
kisi ka bhai kisi ki jaan actor salman khan shoes have holes reveals palak tiwari and jassi gill
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग में बिजी हैं। सलमान की यह फिल्म 21 अप्रैल को ईद के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ शहनाज गिल और पलक तिवारी डेब्यू करने वाली हैं। इसके अलावा भी इस फिल्म में काफी लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट है। सलमान खान समेत सभी सितारे इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। इस दौरान पलक तिवारी और अभिनेता जस्सी गिल ने सलमान की जिंदगी से जुड़े एक राज का खुलासा किया है।

kisi ka bhai kisi ki jaan actor salman khan shoes have holes reveals palak tiwari and jassi gill
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इतने बड़े स्टार होने के बाद भी सलमान फटे जूते पहनते हैं। क्या हुआ आप भी चौंक गए, तो चौंकिए मत क्योंकि यह सच है औक इस बात का खुलासा सलमान की फिल्म के सितारे पलक तिवारी और जस्सी गिल ने किया है। उन्होंने बताया कि सलमान खान भले ही इतने बड़े स्टार हैं, लेकिन आप  यकीन नहीं करेंगे कि वह असल जिंदगी में बिल्कुल जमीन से जुड़े हुए हैं। उन्हें पता है कि लोगों को कैसे ट्रीट करना है। 

इसे भी पढ़ें- Shehnaaz Gill: साउथ फिल्मों में काम करना चाहती हैं शहनाज, इस अभिनेता संग स्क्रीन शेयर करने की जाहिर की इच्छा

kisi ka bhai kisi ki jaan actor salman khan shoes have holes reveals palak tiwari and jassi gill
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

पलक और जस्सी ने आगे बताया कि सलमान खान हमलोगों के साथ इतने फ्रेंडली हैं कि कभी महसूस ही नहीं होता है कि सेट पर इतनी बड़ी शख्सियत के साथ काम कर रहे हैं। जस्सी गिल ने यह भी बताया कि सलमान खान तो कभी-कभी सिर्फ चप्पल और शॉर्ट्स पहनकर ही सेट पर चले आते हैं। तभी पलक तिवारी ने उनके जूतों का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
kisi ka bhai kisi ki jaan actor salman khan shoes have holes reveals palak tiwari and jassi gill
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : इंस्टाग्राम

पलक ने बताया कि वह इतने बड़े स्टार हैं, इतना पैसा है लेकिन फिर भी कभी उनके जूतों में छेद होता है। तभी जस्सी गिल ने आगे कहा कि मैं भी यही बताना चाह रहा था कि वह हमेशा लेदर के जूते पहनते हैं और वह भी कभी-कभी फटे हुए होते हैं। उन्हें पहनकर कभी-कभी तो वह शूटिंग भी कर लेते हैं। जस्सी गिल ने कहा कि सलमान खान खुद कहते हैं कि वह इन जूतों में काफी आराम महसूस करते हैं। 

विज्ञापन
kisi ka bhai kisi ki jaan actor salman khan shoes have holes reveals palak tiwari and jassi gill
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

किसी का भाई किसी की जान की बात करें तो यह फिल्म फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी है। यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में सलमान खान और पलक तिवारी के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, भूमिका चावला और विजेन्द्र सिंह समेत तमाम सितारे शामिल हैं। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed