फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush: ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में होगा 'आदिपुरुष' का प्रीमियर, विदेशों में गूंजेगी भगवान श्रीराम की गाथा

Wed, 19 Apr 2023 10:59 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 19 Apr 2023 10:59 AM IST
विज्ञापन
adipurush premier at new york tribeca festival ahead of release prbhas kriti sanon saif ali khan starrer film
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बाहुबली फेम प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हर किसी को इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। जब से इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, तब से इसके जबरदस्त चर्चे हैं। हाल में इस फिल्म के नए पोस्टर रिलीज किए गए थे, जिनको लेकर सोशल मीडिया पर जबर्दस्त हंगामा हुआ था। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। जिसके अनुसार भारत में इस फिल्म के रिलीज से पहले इसका प्रीमियर रखा जाएगा और यह विदेश में होगा। ऐसे में यह आदिपुरुष के लिए बड़ा मूव माना जा रहा है। 

adipurush premier at new york tribeca festival ahead of release prbhas kriti sanon saif ali khan starrer film
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

आदिपुरुष की कहानी भगवान राम पर आधारित है, यही वजह है इस फिल्म में रामायण से जुड़े कई किरदार नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की वर्ल्ड प्रीमियर की तारीख की भी घोषणा कर दी गई है। आदिपुरुष की टीम ने घोषणा की है कि इस फिल्म का प्रीमियर न्यूयॉर्क के ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में होगा। प्रीमियर की तारीख 13 जून रखी गई है। 


इसे भी पढ़ें- Honey Singh: हनी सिंह की लव लाइफ में बड़ा अपडेट, क्या मॉडल टीना थडानी से अलग हो चुकी हैं राहें?
 
adipurush premier at new york tribeca festival ahead of release prbhas kriti sanon saif ali khan starrer film
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल 7 से 18 जून तक चलेगा। यह जानकारी सामने आने का बाद फैंस में इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट दोगुना होता जा रहा है। क्योंकि इतने बड़े मंच पर किसी फिल्म का प्रीमियर होना अपने आप में बड़ी बात है। यह पल हर भारतीय और फिल्म से जुड़े कलाकारों के लिए खास होगा, जब भारतीय संस्कृति पर आधारित फिल्म का विश्व पटल पर प्रीमियर होगा। यही नहीं, सम्मानित जूरी ने आदिपुरुष को इस फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चुना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
adipurush premier at new york tribeca festival ahead of release prbhas kriti sanon saif ali khan starrer film
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बारे में ओम राउत कहते हैं कि आदिपुरुष एक फिल्म नहीं बल्कि यह एक इमोशन है। यह एक ऐसी कहानी की जो भारत की भावना के साथ जुड़ी हुई है। जब मुझे पता चला कि आदिपुरुष को दुनिया के प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक के सम्मानित जूरी द्वारा चुना गया है, तो मैं बहुत खुश हुआ। ट्रिबेका फेस्टिवल का यह प्रीमियर वास्तव में मेरे लिए और साथ ही पूरी टीम के लिए बहुत बड़ी बात है, क्योंकि हमें वैश्विक स्तर पर एक ऐसी कहानी दिखाने का मौका मिला है। वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए हम वास्तव में रोमांचित और उत्साहित हैं।

विज्ञापन
adipurush premier at new york tribeca festival ahead of release prbhas kriti sanon saif ali khan starrer film
कृति सैनन और फिल्म आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

आदिपुरुष को पहले इसी साल की शुरुआत यानी 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन फिल्म के टीजर को फैंस की ओर से मिले निगेटिव रिव्यू और कुछ टेक्नॉलॉजी मुश्किलों के चलते फिल्म आदिपुरुष की रिलीज डेट को अब बदलकर 16 जून कर दिया गया है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास के अलावा सैफ अली खान, सनी सिंह और कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed