{"_id":"5e3abe5f8ebc3ee5c173622e","slug":"angad-bedi-birthday-know-love-story-with-neha-dhupia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेहा धूपिया को देखते ही प्यार में पड़ गया था ये अभिनेता, गुरुद्वारे में की थी गुपचुप तरीके से शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेहा धूपिया को देखते ही प्यार में पड़ गया था ये अभिनेता, गुरुद्वारे में की थी गुपचुप तरीके से शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
neha dhupia
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता अंगद बेदी छह फरवरी को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। अंगद बेदी पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। साल 2004 में अंगद ने फिल्म 'काया तरण' से टेलीविजन पर डेब्यू किया था। इसके सात साल बाद उन्होंने बॉलीवुड में प्रवेश किया और फिल्म 'फालतू' में नजर आए। साल 2018 में अंगद बेदी उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली।
2 of 5
NEHA DHUPIA
- फोटो : social media
अंगद ने नेहा को पहली बार जिम में देखा था। उस वक्त वो दिल्ली में अंडर 19 क्रिकेट खेलते थे और नेहा मिस इंडिया पेजेंट की तैयारी कर रही थीं। नेहा को जिम में देखकर अंगद अपना दिल उन पर हार बैठे थे। शुरुआत में यह पूरी तरह से वन साइडेड लव स्टोरी ही थी। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अंगद बेदी ने पहली नजर के प्यार के बारे में जिक्र किया था।
3 of 5
neha dhupia
- फोटो : social media
अंगद ने कहा- 'जब मैं दिल्ली में अंडर 19 क्रिकेट खेलता था तभी जिम में मैंने पहली बार नेहा को देखा था। नेहा ने छोटी सी स्कर्ट पहनी हुई थी। जिम में नेहा की रनिंग टेक्निक को देखकर मैं काफी इंप्रेस हो गया था। उस वक्त मुझे नेहा का नाम पता नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
neha dhupia
- फोटो : social media
अंगद ने आगे कहा- 'कई साल बाद हम लोगों की मुलाकात मुंबई में हुई और तब हम दोनों दोस्त बन गए। मैं उसी वक्त उनसे रिश्ता आगे बढा़ने के लिए तैयार था लेकिन नेहा ने उस वक्त सिर्फ दोस्ती के रिश्ते को ही आगे बढा़ने को कहा। इसके बाद दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।'
विज्ञापन
5 of 5
Neha Dhupia
- फोटो : social media
अंगद और नेहा ने 10 मई 2018 को शादी की थी। नेहा-अंगद की शादी से फैंस काफी हैरान थे । अचानक शादी की खबर सुनकर कयास लगाए जाने लगे कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। पहले तो अंगद और नेहा ने प्रेग्नेंसी की खबरों को नकार दिया था लेकिन बाद में खुद सबकुछ बताया। नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' में खुद अंगद बेदी ने इस बात को कबूला था। अंगद ने बताया था, 'नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। जब दोनों ने ये बात अपने माता-पिता को बताई थी तो बहुत 'डांट' पड़ी थी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।