{"_id":"5e7f5a428ebc3e769c7228cc","slug":"angad-bedi-reveals-how-he-get-courage-to-talk-with-neha-dhupia-parents-for-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के समय तीन महीने प्रेग्नेंट थी नेहा धूपिया, डरते-डरते माता पिता से हाथ मांगने पहुंचे थे अंगद बेदी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के समय तीन महीने प्रेग्नेंट थी नेहा धूपिया, डरते-डरते माता पिता से हाथ मांगने पहुंचे थे अंगद बेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 28 Mar 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
neha dhupia angad bedi
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री नेहा धूपिया इन दिनों काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं। बीते दिन नेहा रोडीज में दिए अपने एक बयान को लेकर चर्चाओं में आ गई थीं। इसके बाद से ही वो चर्चाओं का हिस्सा लगातार बनी ही हुई हैं। रोडीज के अलावा नेहा अपना एक चैट शो भी चलाती हैं। नेहा के चैट शो नो फिल्टर नेहा में बीतें दिनों उनके पति अंगद बेदी आए थे। चैट शो के दौरान अंगद ने अपनी और नेहा की जिंदगी से जुड़े की राज खोले। लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़ा सबसे बड़ा राज उनकी शादी ही है। दोनों की शादी आखिर हुई कैसे?
2 of 5
Neha Dhupia and Angad Bedi
- फोटो : instagram
नेहा और अंगद की शादी नवंबर 2018 में हुई थी। ये सादी एकदम गुपचुप तरीके से हुई थी। यहां तक कि उनके करीबी दोस्तों तक को दोनों की शादी के बारे में पता नहीं चला। दोनों की शादी की तस्वीर देख सभी शॉक्ड रह गए थे। ये शादी बेहद ही निजी रखी गई थी। अब इस शो में अंगद ने राज खोला है कि वो नेहा के माता पिता से उनका हाथ मांगने कैसे गए थे। उसके बाद उनके माता पिता का कैसा रिएक्शन था?
3 of 5
neha dhupia angad bedi
शो के दौरान जब नेहा ने पति अंगद बेदी से शादी को लेकर बात करना सुरू की। तब अंगद ने ये राज खोले। अंगद ने बताया कि 'नेहा इस खबर को बताना नहीं चाहती थीं। इसलिए मुझे उन्हें बताना था कि हमें शादी करने की जरूरत है और हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। मैं बेहद घबराया हुआ था क्योंकि तकनीकी रूप से मेरे लिए वो निर्णायक दिन था। नेहा के माता-पिता को खबर बताते समय मेरे पैर वास्तव में ठंडे थे क्योंकि नेहा इस बारे में नहीं बोलने वाली थीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Neha Dhupia, Angad Bedi
- फोटो : social media
आगे अगद ने बताया, 'मुझे ही सब कुछ बताना था। मुझे सच में आदमी बनना और बोलना था। मुझे बस ये बताना था और रिएक्शन देखना था।' वहीं अंगद ने ये भी बताया कि जब नेहा के मम्मी पापा को जब ये पता चला तब वह बहुत शॉक्ड हुए थे। इतना ही नहीं, नेहा की मां को तो स्ट्रेस की वजह से नाक से खून बहने लग गया था।'
विज्ञापन
5 of 5
angad bedi and neha dhupia
गौरतलब है कि नेहा और अंगद की जब शादी हुई थी तब नेहा 3 महीने प्रेग्नेंट थीं। उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में किसी को भी कुछ नहीं पता था। वहीं उन्होंने शादी के बारे में भी किसी को कुछ नहीं बताया था। हालांकि नेहा और अंगद शादी के बाद बेहद खुश हैं। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम मेहर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।