सेलिब्रिटीज अपने फिटनेस गोल को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। जाहिर है इंडस्ट्री में काम के साथ खुद को सेहतमंद रखना भी इनका लक्ष्य होता है। यही नहीं इनमें से कई एक्टर्स के जिम लुक आए दिन वायरल होते रहते हैं। अब एक सेलेब का वर्कआउट करते हुए वीडियो सामने आया है लेकिन खास बात ये है कि ये तस्वीरें जिम की नहीं हैं।
इस वजह से बीच सड़क पर वर्कआउट करने निकला ये एक्टर, देखते ही देखते वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर अंगद बेदी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो बीच सड़क पर वर्कआउट कर रहे हैं। उनकी मदद के लिए एक शख्स साथ में है। अंगद बेदी जो एक्सरसाइज कर रहे हैं उसे रेजिस्टेंस बैंड ड्रिल (Resistance Band Drill) कहते हैं।
इस वर्कआउट के तहत अंगद बेदी दौड़ने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी ओर उनके कमर पर एक रस्सी बंधी हुई है जिसे शख्स उल्टी दिशा में खींच रहा है। अब अंगद बेदी को पूरा जोर लगाकर दौड़ना है। अंगद बेदी ने इस दौरान ब्लू कलर की फुल स्लीव टीशर्ट और ब्लैक ग्रे शॉर्ट्स पहने हुए हैं। वीडियो को फोटो जर्नलिस्ट योगेन शाह ने शेयर करते हुए लिखा कि 'अंगद बेदी अपनी अगली फिल्म कारगिल गर्ल के लिए इस तरह की ट्रेनिंग ले रहे हैं।'
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on
वीडियो में अंगद बेदी काफी फिट लग रहे हैं। इन दिनों वो पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक कारगिल गर्ल कर रहे हैं। फिल्म में जाह्नवी कपूर भी नजर आएंगी। गुंजन सक्सेना कारगिल युद्ध के दौरान बतौर पायलट तैनात थीं। पिछले दिनों इसकी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on
इसके अलावा अंगद बेदी अमेजन प्राइम वीडियो के सीरीज इनसाइड एज सीजन 2 में भी नजर आएंगे। अमेजन प्राइम ने इसका फर्स्ट लुक जारी कर दिया है जिसमें अंगद बेदी दिखे।
A post shared by amazon prime video IN (@primevideoin) on