सब्सक्राइब करें

नोरा फतेही की नीदें उड़ाने आई ये नई परदेसी बाला, जल्द ही करने जा रही बड़ा डिजिटल धमाका

मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 12 Nov 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
Angela Krislinzki will see in web series Pawan aur Pooja
Angela Krislinzki - फोटो : amar ujala mumbai

साउथ की कई फिल्मों में नजर आ चुकी अभिनेत्री एंजेला क्रिसलिंज्की आगामी वेब सीरीज पवन और पूजा को लेकर उत्साहित हैं। मेकर्स का दावा है कि इस वेब सीरीज में अभिनेत्री का किरदार दर्शकों को खूब पसंद आएगा। वेब सीरीज के निर्देशक बंटी और बबली फेम शाद अली हैं। उल्लेखनीय है कि ढेरों आइटम सॉन्ग और एड शूट के साथ ही एंजेला, विक्रम भट्ट की फिल्म 1921 से दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी हैं।

Trending Videos
Angela Krislinzki will see in web series Pawan aur Pooja
Angela Krislinzki - फोटो : amar ujala mumbai

वेब सीरीज में चर्चा में रहने के साथ ही एंजेला अपने नए म्यूजिक वीडियो तेरा बदन के लिए भी तारीफें बटोर रही हैं। गौरतलब है कि अभिनेत्री का पिछला म्यूजिक वीडियो इश्क का राजा था जिसने यू ट्यूब पर करीब 21 करोड़ बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Angela Krislinzki will see in web series Pawan aur Pooja
Angela Krislinzki - फोटो : amar ujalai mumbai

अभिनेत्री ने अब तक 18 म्यूजिक वीडियो को रिकॉर्ड किया है। ज्यादातर वीडियो में वह कॉलेज गर्ल और साधारण लड़की के तौर पर नजर आईं हैं। इश्क का राजा में उनके बेली डांस ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इस गाने के बाद एंजेला की तुलना अभिनेत्री नोरा फतेही से होने लगी जो दिलकश बेली डांसिग के लिए जानी जाती हैं

Angela Krislinzki will see in web series Pawan aur Pooja
Angela Krislinzki - फोटो : amar ujala mumbai

यह शो एक जोड़े पवन और पूजा के बारे में है। इसमें शरमन जोशी, गुल पनाग, कुणाल, माधिवाला, मृणाल दत्त, गीतिका विद्या, जैकी श्रॉफ, नीना गुप्ता और आंचल चंदेल भी हैं। एंजेला जल्द ही दिल्ली में फिल्म आराम से, की शूटिंग शुरू करेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed