फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anil Kapoor Birthday: मुंबई के अलावा लंदन-अमेरिका और दुबई में भी हैं अनिल कपूर के आलीशान घर, फिल्मों से कमाई अपार संपत्ति

Fri, 24 Dec 2021 08:21 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 24 Dec 2021 08:21 AM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor Birthday Special: net woth income property movies family
अनिल कपूर - फोटो : Instagram

अनिल कपूर 65 साल के हो गए हैं। उन्हें देखकर जरा भी अंदाजा नहीं होगा कि उनकी उम्र 65 साल है। उनका जन्म 24 दिसंबर 1956 को चेम्बूर, मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। अनिल कपूर बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक हैं। उन्हें 'मिस्टर इंडिया, 'परिंदा', 'नायक', 'विरासत' और 'तेजाब' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। अनिल ने 90 के दशक में लगातार 13 हिट फिल्म दी हैं। अनिल कपूर अपनी पर्सनालिटी के लिए तो जाने ही जाते हैं साथ ही साथ वो अपनी रॉयल लाइफ स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अनिल कपूर के पास मुंबई के अलावा दुबई, कैलिफोर्निया और लंदन में करोड़ों के घर हैं।

Anil Kapoor Birthday Special: net woth income property movies family
अनिल कपूर - फोटो : Insatagram- @anilskapoor

लंदन में भी घर
अनिल कपूर का एक घर लंदन में भी है। लंदन के मेफेयर (Mayfair) अपार्टमेंट में अनिल कपूर कईबार समय बिताते नजर आते हैं। अनिल ही नहीं बल्कि उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर भी यहां पर समय बिताते हुए नजर आते हैं। अनिल कपूर को अपना ये घर बेहद पसंद है, ये घर उन्हें एक पुरानी दुनिया का हिस्सा लगता है।

Anil Kapoor Birthday Special: net woth income property movies family
अनिल कपूर - फोटो : Instagram
दुबई में 2 BHK फ्लैट
बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज का घर दुबई में है। अनिल कपूर ने भी अपनी टीवी सीरिज 24 की शूटिंग के दौरान 2016 में दुबई में अपने लिए एक 2 BHK फ्लैट लिया था। अनिल का ये फ्लैट डिस्कवरी गार्डन के पास अल फुरजान में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor Birthday Special: net woth income property movies family
अनिल कपूर - फोटो : Instagram

कैलिफोर्निया वाला घर
अनिल कपूर का एक घर कैलिफोर्निया में भी है। दरअसल अनिल के बेटे हर्षवर्धन जब कैलिफोर्निया में पढ़ाई करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान अनिल ने बेटे के लिए कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी में एक 3BHK अपार्टमेंट लिया था। इस 3BHK अपार्टमेंट में बैकयार्ड में समुद्र तट है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस घर की कीमत एक मिलियन डॉलर से अधिक है।


 
विज्ञापन
Anil Kapoor Birthday Special: net woth income property movies family
अनिल कपूर के घर की Inside Photos - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई के जूहू वाला घर
अभिनेता अनिल कपूर अपने परिवार के साथ जुहू स्थित बंगले में रहते हैं। इस घर का लुक बेहद खूबसूरत और शानदार है। घर के लिविंग रूम को ट्रेडिशनल लुक दिया गया है। घर में सभी बच्चों के कमरे भी अपनी-अपनी पसंद के बने हुए हैं। अनिल कपूर ने घर में अलग से 'मूवी रूम' भी बनाया हुआ है। जहां एक बड़े प्रोजेक्टर पर फिल्में देखी जा सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार अनिल कपूर के जुहू वाले घर की कीमत 25 से 30 करोड़ के बीच है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed