{"_id":"585d1aee4f1c1bfd65e390e7","slug":"anil-kapoor-birthday-special-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी राज कपूर के गैराज में रहता था अनिल कपूर का परिवार, शादी के बाद माधुरी दीक्षित से था अफेयर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी राज कपूर के गैराज में रहता था अनिल कपूर का परिवार, शादी के बाद माधुरी दीक्षित से था अफेयर
Sun, 25 Dec 2016 12:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में मिस्टर इंडिया के नाम से पॉपुलर अनिल कपूर आज 60 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 24 दिसंबर 1956 को चेम्बूर, महाराष्ट्र में हुआ था। अनिल कपूर भारतीय सिनेमा की इतनी बड़ी हस्ती हैं कि उनके बारे में सभी जानते होंगे। वो फेमस फिल्म प्रोड्यूसर सुरेंद्र कपूर और निर्मल कपूर के बेटे हैं। उनके बड़े भाई बोनी कपूर और छोटे भाई एक्टर संजय कपूर हैं। अनिल के भतीजे अर्जुन कपूर भी बॉलीवुड एक्टर हैं।
कभी राज कपूर के गैराज में रहता था अनिल कपूर का परिवार, शादी के बाद माधुरी दीक्षित से था अफेयर
2 of 8
अनिल कपूर एक खुली किताब की तरह हैं। उनकी लाइफ किसी से छिपी नहीं है। लेकिन आज हम अनिल के बारे में कुछ ऐसे फैक्ट्स बताने जा रहे हैं जिन्हें शायद ही आपने कभी सुना हो। आज भले ही अनिल कपूर देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। लेकिन जब उनका परिवार मुंबई आया था तो वे राज कपूर के गैरेज में रहा करते थे। बाद में उन्होंने मिडिल क्लास इलाके में एक कमरा किराए पर ले लिया था।
कभी राज कपूर के गैराज में रहता था अनिल कपूर का परिवार, शादी के बाद माधुरी दीक्षित से था अफेयर
3 of 8
अनिल कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर की लगन के चलते उनके परिवार को एक अच्छी लाइफ मिल पाई। सुरेंद्र कपूर फिल्म डायरेक्टर थे इसलिए अनिल का रुझान शुरू से फिल्मों की तरफ रहा। अनिल ने बतौर लीड एक्टर अपनी पहली डेब्यू फिल्म 1980 में तेलुगु सिनेमा में की थी। यह फिल्म थी 'वामसा व्रुक्षम'। हालांकि, इससे पहले अनिल 1979 में डायरेक्टर उमेश मेहरा की फिल्म 'हमारे-तुम्हारे' में सपोर्टिंग रोल में नजर आ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी राज कपूर के गैराज में रहता था अनिल कपूर का परिवार, शादी के बाद माधुरी दीक्षित से था अफेयर
4 of 8
अभी अनिल कपूर स्ट्रगल ही कर रहे थे कि उनकी लाइफ में जानी-मानी मॉडल सुनीता की एंट्री हुई। अनिल, सुनीता को देखकर उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। वे उनके करीब आना चाहते थे, लेकिन उनके पास सुनीता तक पहुंचने का कोई जरिया नहीं था। एक बार उनके दोस्तों ने अनिल को सुनीता का फोन नंबर दिया। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई। अनिल, सुनीता की आवाज के दीवाने हो गए थे। एक बार हिम्मत करके अनिल ने सुनीता के सामने डेट पर जाने का प्रस्ताव रख दिया। सुनीता ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
कभी राज कपूर के गैराज में रहता था अनिल कपूर का परिवार, शादी के बाद माधुरी दीक्षित से था अफेयर
5 of 8
इसके बाद दोनों बस और टैक्सी से घूमने जाने लगे। सुनीता फेमस मॉडल होने के बाद भी बस से घूमती थीं। अनिल अभी स्ट्रगल ही कर रहे थे इसलिए सुनीता ही अनिल का पूरा खर्च उठाती थीं। आखिरकार अनिल ने उन्हें प्रपोज कर दिया और बात शादी तक आ गई। अनिल को भी फिल्में मिलना शुरू हो गईं और 1984 में आई फिल्म ‘मशाल’ से उन्हें खासी पहचान मिली। दोनों की शादी पर उनके परिवार वालों को तो आपत्ति नहीं थी, लेकिन अनिल के बॉलीवुड के दोस्तों को आपत्ति थी। उन्होंने अनिल को सलाह दी कि शादी के बाद उनका करियर खत्म हो जाएगा। इसलिए दो बार उन्होंने शादी की डेट भी टाल दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।