फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anil Kapoor: बड़े निर्माता होने के बावजूद पिता ने शुरुआती दिनों में मदद से किया था इनकार, अनिल कपूर का खुलासा

Sun, 24 Dec 2023 01:13 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 24 Dec 2023 01:13 PM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor father Surendra Kapoor refused help in his early days know mr india Fame actor what reveal
अनिल कपूर औक सुरेंद्र कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में चार दशक से सक्रिय हिंदी सिनेमा के मि. इंडिया अनिल कपूर आज 66 साल के हो गए है, लेकिन आज भी उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है, अपनी फिटनेस और लुक से अनिल कपूर इंडस्ट्री के यंग स्टार्स को मात देते हैं। हाल ही में अनिल कपूर ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया की कैसे इंडस्ट्री में उन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई। पिता सुरेंद्र कपूर के बड़े निर्माता होने के बावजूद उन्हें कोई मदद नहीं मिली और उन्होंने खुद अपनी राह बनाई। 

Anil Kapoor father Surendra Kapoor refused help in his early days know mr india Fame actor what reveal
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एक साक्षात्कार में अनिल ने बताया कि उनके पिता ने स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें यहां अपनी जगह खुद बनानी होगी। बता दें कि अनिल कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर इंडस्ट्री के जाने माने निर्माता थे, जिनका 2011 में निधन हो गया। 23 दिसंबर को अपने पिता की जंयती पर उन्हें याद करते हुए अनिल ने कहा, 'वह एक ईमानदार और सभ्य इंसान थे उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि इंडस्ट्री में मेरा करियर आगे बढ़ाने के लिए वह कुछ नहीं कर सकते।' अनिल कपूर ने बताया कि उनके पिता की इस बात ने उन्हें खुद पर भरोसा करना सिखाया और उन्होंने चुनौतियों का डटकर सामना किया। हालांकि उन्होंने कभी भी अपने पिता से मदद की उम्मीद भी नहीं की थी। 
Anil Kapoor father Surendra Kapoor refused help in his early days know mr india Fame actor what reveal
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इंडस्ट्री में अनिल कपूर का सफर बिलकुल भी आसान नहीं था। कम मौके मिलने के वजह से वह निराश हो गए थे, क्योंकि वह बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी उत्सुक थे। अनिल ने कहा, 'यह थका देने वाला और बहुत निराशाजनक था। मुझे बहुत बुरा महसूस होता था। इससे निपटने के लिए मैं अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीता था।' हालांकि, बाद में अनिल ने इसी हताशा और कड़वाहट को अपने अभिनय में शामिल कर लिया और आवारगी और मशाल जैसी फिल्में उनकी इन दबी भावनाओं ने किरदार में जान डाल दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor father Surendra Kapoor refused help in his early days know mr india Fame actor what reveal
अनिल कपूर और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल अनिल कपूर अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म में अनिल कपूर ने रणबीर के पिता की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को संदीप रेड्डी वंगा ने निर्देशित किया है। फिल्म में इन तीनों कलाकार के अलावा बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Anil Kapoor father Surendra Kapoor refused help in his early days know mr india Fame actor what reveal
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा अनिल कपूर सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म फाइटर भी नजर आने वाले हैं, जो 25 जनवरी 2024 को थिएटर में रिलीज होगी। इस फिल्म में अनिल कपूर ने ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह का किरदार निभाया है। अनिल के अलावा इस फिल्म दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को लेकर भी फैंस में जबरदस्त हाइप बनी हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed