{"_id":"6587d8ef480f4a641a0f3b2e","slug":"mona-singh-reveals-stories-behind-her-viral-photo-with-dunki-star-shah-rukh-khan-says-how-she-got-a-selfie-2023-12-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mona Singh: किंग खान के साथ वायरल तस्वीर पर मोना सिंह ने की बात, बताया- कैसे मिली थी शाहरुख संग सेल्फी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mona Singh: किंग खान के साथ वायरल तस्वीर पर मोना सिंह ने की बात, बताया- कैसे मिली थी शाहरुख संग सेल्फी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:40 PM IST
सार
मोना सिंह ने हाल ही में एक बातचीत में अलग-अलग मौकों पर शाहरुख खान और आर्यन खान के साथ अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर धूम मचाने को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान और मोना सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री मोना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से की और तब से लेकर उन्होंने सीरियल और फिल्मों में अलग-अलग चुनौतीपूर्ण किरदार निभाए हैं। अपने बेहतरीन अभिनय के चलते मोना अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसके अलावा इस साल शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान के जन्मदिन और सुहाना खान की द आर्चीज की प्रीमियर पर उनके सोशल मीडिया पोस्ट ने भी इंटरनेट पर हलचल मचा दी। हाल ही में एक अभिनेत्री ने दोनों तस्वीरों के पीछे की कहानी साझा की।
2 of 5
मोना सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मोना सिंह ने हाल ही में एक बातचीत में अलग-अलग मौकों पर शाहरुख खान और आर्यन खान के साथ अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर धूम मचाने को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस साल उन्होंने तीन हिट शो किए। हालांकि चर्चा का विषय केवल ये केवल ये दो सेल्फी बनी हुई हैं।
शाहरुख खान, आर्यन खान और मोना सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
डंकी स्टार शाहरुख खान के साथ अपनी तस्वीरों की कहानी साझा करते हुए मोना ने कहा, वह बहुत महान व्यक्ति हैं। लोग उन्हें ऐसे ही किंग खान नहीं कहते है। उन्होंने यह इस साल दो नवंबर को शाहरुख के जन्मदिन के जश्न में उनके साथ एक सेल्फी क्लिक करने को याद करते हुए कहा था। मोना ने बताया कि सभी लोग उनके आस-पास थे, मगर कोई भी ल्फी नहीं ले रहा था। क्योंकि वहां पर ऑफिशियल फोटोग्राफर थे। सभी को कहा गया था कि उन्हें वह तस्वीरें बाद में मिलेंगी।
अभिनेत्री ने आगे बताया, 'जब मुझे व्यक्तिगत तौर पर शाहरुख खान से मिलने और उन्हें शुभकामनाएं देने का मौका मिला, उस वक्त आसपास कोई फोटोग्राफर नहीं था। तो मैंने उनकी ओर देखकर कहा कि मुझे एक तस्वीर चाहिए। इसपर उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खेद है मोना पर आज रात कोई सेल्फी नहीं।' उन्होंने आगे बताया कि जब उनका पार्टी से जाने का समय आया तो वह किंग खान को गुड नाइट विश करने गईं। इस दौरान शाहरुख ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें उनकी फोटो मिल गई।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान और मोना सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
मोना ने याद करते हुए बताया कि शाहरुख ने कहा था, 'यहां आओ, क्या तुम्हें पता है कि तुम कितनी प्रतिभाशाली हो? फिर उन्होंने मेरा फोन लिया और और सेल्फी खींची। मैंने उनसे कहा, मैं इस पल को अपने जीवन में कभी नहीं भूलूंगीं। मैं घर वापस जाते समय मुस्कुरा रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।