फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Umang 2023: अक्षय-टाइगर ने पुलिस की कार पर चढ़कर की धमाकेदार एंट्री, इस फिल्म में साझा करेंगे स्क्रीन

Sun, 24 Dec 2023 11:45 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 24 Dec 2023 11:45 AM IST
सार

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की इवेंट में इस अंदाज में ये एंट्री दर्शकों को बेहद ही दिलचस्प लगी। अभिनेताओं ने कार के ऊपर चढ़कर कार्यक्रम में धमाकेदार एंट्री की।  

विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan Star Akshay Kumar and Tiger Shroff Enter in Umang 2023 on Top of Police Car
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने उमंग 2023 समारोह में साथ में एंट्री की, जो कि बेहद ही दिलचस्प रहा। अक्षय और टाइगर जल्द ही फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में साथ में नजर आएंगे। दोनों अभिनेताओं ने इस इवेंट में पुलिस वैन में प्रवेश किया। इसका वीडियो भई सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अक्षय को इस इवेंट में काले कार्गो और सफेद शर्ट में नजर आए। वहीं, टाइगर श्रॉफ ब्लू जींस और ग्रेस टी-शर्ट में दिखाई दिए। 

Bade Miyan Chote Miyan Star Akshay Kumar and Tiger Shroff Enter in Umang 2023 on Top of Police Car
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की इवेंट में इस अंदाज में ये एंट्री दर्शकों को बेहद ही दिलचस्प लगी। अभिनेताओं ने कार के ऊपर चढ़कर कार्यक्रम में धमाकेदार एंट्री की। दोनों कलाकारों का ये स्टंट जितना शानदार और भव्य था, उतना ही जोखिम भरा भी था। इवेंट में दोनों स्टार्स का स्वागत भारी भीड़ और फैंस के चिल्लाने की आवाजों के बीच हुआ। कार से जबर्दस्त एंट्री करने के बाद अक्षय और टाइगर समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों और उनके परिवारों का अभिवादन करने के लिए मंच पर पहुंचे। 

Animal: रश्मिका नहीं एनिमल के लिए यह एक्ट्रेस थी संदीप की पहली पसंद, कबीर सिंह में भी करना चाहते थे कास्ट

 
Bade Miyan Chote Miyan Star Akshay Kumar and Tiger Shroff Enter in Umang 2023 on Top of Police Car
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों कलाकाकों को उनके एक्शन अवतार के लिए जाना जाता है। इवेंट के दौरान दोनों अभिनेता अपनी इस छवि के प्रति वफादार रहे। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि अक्षय और टाइगर के फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस दौरान दोनों अभिनेता बेहद ही हैंडसम लग रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan Star Akshay Kumar and Tiger Shroff Enter in Umang 2023 on Top of Police Car
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म बड़े मिया छोटे मियां वर्ष 2024 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का टीजर गणतंत्र दिवस के दौरान रिलीज किया जाएगा। फिल्म का टीजर देखने के लिए दर्शक जितने उत्सुक है, उससे ज्यादा फिल्म की टीम इस टीजर को रिलीज करने के उत्सुक हैं।

विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan Star Akshay Kumar and Tiger Shroff Enter in Umang 2023 on Top of Police Car
बड़े मिया छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने इसकी जानकारी दी थी कि 'बड़े मियां छोटे मियां' का टीजर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का टीजर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के एक्शन से भरपूर है। सूत्र ने जानकारी दी कि फिल्म की टीम इसे गणतंत्र दिवस 2024 वीकेंड के दौरान लाने के लिए उत्सुक है। 

Animal: 'एनिमल' में रह गई थीं कुछ खामियां, अब ओटीटी पर उन्हें ठीक कर दर्शकों को पेश करेंगे संदीप रेड्डी वांगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed