फिल्मों के लिए करोड़ो रुपये चार्ज करने वाले बॉलीवुड सेलेब्स अपने परिवार पर भी दिल खोलकर खर्च करते हैं। स्टार किड्स को उनके जन्मदिन पर या उनके फर्स्ट मंथ बर्थडे पर अक्सर महंगे गिफ्ट दिए जाते देखा गया है। इस कड़ी में अब सोनम कपूर के बेटे वायु कपूर आहूजा का नाम भी शामिल हो गया है। वायु को उनके नाना अनिल कपूर और नानी सुनीता कपूर से बहुत ही प्यारा तोहफा मिला है। इस गिफ्ट की तस्वीर वायु को मम्मी और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
Bollywood: अनिल कपूर और उनकी पत्नी ने नाती वायु को दिया यह खास तोहफा, जानें इस गिफ्ट का मतलब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि सोनम ने इसी साल अगस्त में बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। नामकरण के बाद एक्ट्रेस ने इस नाम का महत्व भी लोगों को बताया था। अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायु को मिले गिफ्ट की तस्वीर अपने प्रशंसकों के साथ साझा की है।
Vivaad Bollywood Ke: जब अभिषेक की वजह से रानी और ऐश्वर्या के बीच आ गई थी दरार,19 साल बाद हुआ दोनों का पैचअप!
अनिल और उनकी पत्नी ने वायु को डिजाइनर थाली और कुछ बर्तन गिफ्ट में दिए हैं। एक इंस्टग्राम हैंडल से इस गिफ्ट के बारे में कुछ खास जानकारी भी दी गई है। पोस्ट में बताया गया है कि वायु तत्व नीले रंग के घेरे के बीच रहता है। इससे पहले 21 सितंबर को सोनम कपूर ने अपने बेटे के लिए नामकरण सेरेमनी का आयोजन किया था। इस इंवेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थीं।
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने भारत लौटते ही बटोरीं सुर्खियां, आलिया की प्रेग्नेंसी पर दिया ऐसा रिएक्शन
एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से इन फोटोज को शेयर करते हुए वायु नाम के महत्व को भी बताया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो शादी के बाद सोनम की फिल्मों में सक्रियता थोड़ी कम हो गई है। आखिरी बार वह साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'एके वर्सेज एके' में नजर आई थीं। उनकी अपकिंग फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आने वाली हैं।
Aishwarya Rai: करीना कपूर की एक 'न' ने सलमान और ऐश्वर्या को ला दिया था करीब, यूं शुरू हुई थी प्रेम कहानी