{"_id":"636113ff743099677f3c6478","slug":"troller-asked-shilpa-and-raj-kundra-separated-from-marriage-or-just-acting-during-ask-raj-session-know-reply","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raj Kundra: क्या अब भी एडल्ट फिल्म का बिजनेस करते हो? सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा ने ट्रोल्स को दिया जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raj Kundra: क्या अब भी एडल्ट फिल्म का बिजनेस करते हो? सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा ने ट्रोल्स को दिया जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 01 Nov 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। जब से राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी केस में आया है, तब से दोनों के रिश्ते को लेकर भी खूब चर्चे होते हैं। दोनों के तलाक की अफवाहें भी खूब उड़ चुकी हैं। हाल ही में राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर आस्क राज सेशन चलाया। इस दौरान उन्होंने ट्रोल्स के सवालों का जवाब दिया।
2 of 4
शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी और राज कुंद्रा
- फोटो : social media
आस्क राज सेशन में राज कुंद्रा से उनकी शादी को लेकर एक यूजर ने सवाल किया- क्या आप और शिल्पा साथ हैं या ये सिर्फ एक दिखावा है। इसके जवाब में राज कुंद्रा ने कहा- 'ये सवाल मुझे पसंद आया। प्यार कोई एक्ट नहीं है और इसका दिखावा नहीं किया जा सकता'। आस्क राज सेशन में कुछ लोगों ने राजकुंद्रा से लगातार उनके मास्क पहनने को लेकर भी सवाल किया।
इस दौरान राज कुंद्रा ने कहा कि वह मीडिया के लिए मास्क पहनते हैं न कि फैंस के लिए। राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले को भी लोगों ने जमकर घसीटा। ट्रोलर ने लिखा- सर, क्या आप अब भी पोर्न मूवीज का बिजनेस करते हो? इसके जवाब में राज कुंद्रा ने कहा- कभी नहीं किया, कभी नहीं करूंगा। इस दौरान एक यूजर ने शमिता की शादी को लेकर भी सवाल पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में जेल भी जा चुके हैं। इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने खूब मंदिरों के चक्कर काटे थे और अपने पति के लिए ढाल बनकर खड़ी हो गई थीं। जब राज कुंद्रा जेल से बाहर आए तो उन्होंने मीडिया से दूरी बनानी शुरू कर दी थी, लेकिन अब वह धीरे-धीरे लोगों के सामने आने लगे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।