{"_id":"607ebec38ebc3e8d2f36c267","slug":"anil-kapoor-has-done-with-second-dose-of-cororna-vaccine-rohit-roy-and-harshvardhan-kapoor-reacted","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनिल कपूर ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज, लोग बोले- आपकी उम्र वालों को एक मई से लगनी है वैक्सीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनिल कपूर ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज, लोग बोले- आपकी उम्र वालों को एक मई से लगनी है वैक्सीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 20 Apr 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कपूर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है और लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। बॉलीवुड के अब तक कई सेलेब्स कोविड-19 की वैक्सीन लगवा चुके हैं और अब सुपरस्टार अनिल कपूर ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवा ली है। उन्होंने वैक्सीन लगवाते हुए अपनी तस्वीर साझा की है और लोगों से खास अपील भी की है।
2 of 5
अनिल कपूर
कुछ समय पहले अनिल कपूर ने कोरोना की पहली डोज लगवाते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी और आज उन्होंने इसकी दूसरी डोज लगवा ली है। अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'दूसरी डोज पूरी की।' इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा घर पर रहो और वैक्सीन लगवाओ।
3 of 5
अनिल कपूर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट
- फोटो : Instagram
अनिल कपूर की इस पोस्ट पर कई सितारों समेत उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर और बेटी रिया कपूर ने भी कमेंट किया है। इस पोस्ट पर सबसे मजेदार कमेंट एक्टर रोहित रॉय ने किया है। उन्होंने लिखा, '18 से ऊपर के लोगों को 1 मई से वैक्सीन लगनी है। इन लोगों ने आपको अभी कैसे लगा दी।' तो वहीं उनके बेटे हर्षवर्धन ने कमेंट करते हुए लिखा, '45 साल से कम उम्र के लोगों को वैक्सीन 1 मई से लगनी है आपने कैसे लगवा ली?'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनिल कपूर
इसके बाद अनिल कपूर ने अपनी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'अगर इन लोगों ने मेरे आधार कार्ड पर मेरी जन्म की तारीख नहीं देखी होती तो ये लोग मुझे 1 मई के बाद ही बुलाते।' अनिल कपूर की इस पोस्ट पर कई यूजर्स भी ऐसा ही कमेंट कर रहे हैं। अनिल कपूर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक हैं। वो खुद की फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं और उनकी उम्र का कभी पता नहीं लगता। पर्दे पर अनिल कपूर आज भी पहले जैसे ही दिखते हैं। जिसकी लोग हमेशा तारीफ करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अनिल कपूर, नीतू सिंह, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोली
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनिल कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी अहम किरदार में दिखाई देंगे। इसके पहले अनिल कपूर फिल्म एके वर्सेज एके में नजर आये थे। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर और निर्देशक अनुराग कश्यप लीड रोल में नजर आये थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।