बॉलीवुड स्टार कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं लेकिन वो अक्सर सुर्खियों में छा जाती हैं। आज नीसा अपना 18वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर उनके माता-पिता ने उन्हें स्पेशल तरीके से जन्मदिन की बधाई दी है। एक तरफ जहां अजय देवगन ने बेटी के साथ लेटेस्ट फोटो शेयर की है, तो वहीं दूसरी तरफ काजोल ने नीसा की बचपन की तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट लिखा है।
अजय देवगन-काजोल ने बेटी नीसा को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- एडल्टहुड मुबारक हो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीसा के पिता और एक्टर अजय देवगन ने बेटी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे प्यारी नीसा, आजकल इन मुश्किल भरे दिनों में ऐसे कुछ छोटे ब्रेक ही असली खुशी के पल हैं। इसके साथ ही मैं उन सभी लोगों से निवेदन करता हूं जिन्हें स्वस्थ होने की जरुरत है।'
View this post on Instagram
तो वहीं काजोल ने बेटी की बचपन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'फाइनली आज मैं ये कह सकती हूं कि मैं सही मायने में पास हो गई हूं क्योंकि तुम्हारे पास हर वो चीज है जो एक महिला में होना चाहिए। इसलिए जिंदगी में और ऊंचाई तक उड़ो और किसी के आगे मत झुको। मैं तुम्हारे साथ हूं। एडल्टहुड मुबारक हो। तुम्हारे पास सभी वो सब कुछ है इसलिए अपनी ताकत का सही इस्तेमाल करना।'
View this post on Instagram
नीसा देवगन का जन्म 20 अप्रैल 2003 को हुआ था और इन दिनों वो विदेश में पढ़ाई कर रही हैं। कोरोना महामारी की वजह से नीसा अपने परिवार के साथ हैं। नीसा लाइमलाइट से दूर रहती हैं और अक्सर अपने माता-पिता के साथ ही नजर आती हैं।
अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्में मैदान, सूर्यवंशी, मेयडे और थैंकगॉड हैं। कोरोना महामारी के चलते इन दिनों फिल्मों की शूटिंग रुक गई है और फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट टाल दी गई है। तो वहीं काजोल आखिरी बार शॉर्ट फिल्म देवी में नजर आई थीं और इससे पहले वो फिल्म तान्हाजी में अभिनय करती नजर आई थीं।