बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बनकर उभरे। पिछले साल लॉकडाउन के समय से ही सोनू सबकी मदद कर रहे हैं। ये सिलसिला अब भी जारी है। वह बेरोजगार और अपने घर को जाने वाले हजारों प्रवासी मजदूरों और कामगारों की मदद कर रहे हैं। इस समय देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है। हर दिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। खुद सोनू सूद भी इसकी चपेट में आ चुके हैं, लेकिन फिर भी वो लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
कोरोना संक्रमित होने के बाद भी मदद से पीछे नहीं हट रहे सोनू सूद, 15 मिनट में दिलाया अस्पताल में बेड
सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। यहीं से वो अब तक लाखों लोगों की मदद कर चुके हैं। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ। दरअसल, टीवी शोज के निर्देशक अरुण शेषकुमार ने ट्वीट करते हुए सोनू सूद से मदद मांगी। उन्होंने लिखा कि 'सोनू सूद भाई, उमेश जी हमारे कैमरामैन में से एक हैं। उनके परिवार को मदद की जरूरत है। कृपया सहायता कीजिए।'
He will get an icu bed in next 15 minutes. Get ready. Let's save him. https://t.co/x9pzrI3rOv
उनके इस ट्वीट पर सोनू सूद ने रिप्लाई किया। अभिनेता ने लिखा कि 'उन्हें 15 मिनट के अंदर आईसीयू में बेड मिलेगा। तैयार रहिये, उनको बचाते हैं।' इसके बाद कैमरामैन उमेश को बेड मिल गया, जिसके बाद अरुण ने फिर से रिप्लाई किया। उन्होंने लिखा कि 'सोनू सूद भाई, उमेश के परिवार को बेड मिल गया है। आप हीरो हैं। बहुत-बहुत शुक्रिया। ईश्वर आप पर कृपा करें।'
@SonuSood Bhai.. family just got the confirmation on the availability. You are a rockstar.. thank you so much 🙏 God bless you https://t.co/f0CpVinCWs
बता दें कि अरुण से पहले पीयूष शिवहरे ने ट्वीट कर मदद मांगी थी। उन्हीं के ट्वीट पर अरुण ने सोनू सूद से मदद मांगी। पीयूष ने लिखा था कि 'मेरे अंकल उमेश कोरोना पॉजिटिव हैं और गंभीर हालत में हैं। मुंबई के अस्पताल में बेड नहीं मिल पा रहा है। उनको तुरंत इलाज की जरूरत है। कोई बेड दिलाने में उनकी मदद करे।'
@SonuSood Bhai... Umeshji is one of the senior-most cameraman and his family really needs help... kindly do something.. he is very critical... pls help 🙏🙏 https://t.co/4cMDcF4nrI
सोनू सूद ने 17 अप्रैल को खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। सोनू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा कि 'नमस्कार दोस्तों, मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कोविड-19 का मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसलिए मैंने खुद को क्वॉरंटीन कर लिया है। चिंता की कोई बात नहीं, उल्टा अब मेरे पास पहले से ज्यादा समय रहेगा आपकी मुश्किलों को ठीक करने का। याद रहे, कोई भी तकलीफ... मैं हमेशा आपके साथ हूं।'
In 30 mins injections will be in your hand 🙏 https://t.co/ZNCAjV3khQ