{"_id":"607e9f238ebc3ebced7bad93","slug":"babita-and-randhir-kapoor-love-story-how-they-separated-after-love-marriage-and-never-get-divorced","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणधीर-बबीता: तीन दशकों से अलग रहने वाले जोड़े ने इस वजह से नहीं लिया था तलाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणधीर-बबीता: तीन दशकों से अलग रहने वाले जोड़े ने इस वजह से नहीं लिया था तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री बबीता शिवदासानी का जन्म 20 अप्रैल 1947 को पाकिस्तान के करांची में हुआ था। बबीता दो खूबसूरत अभिनेत्रियों करिश्मा और करीना कपूर की मां हैं। बॉलीवुड में 70-80 के दशक में बबीता का एक अलग अंदाज था, जहां उस दौरान उनका पूरा नाम बबीता हरि शिवदासानी हुआ करता था। उनके पिता हरी शिवदासानी भी एक एक्टर थे। अभिनेत्री का जन्म 20 अप्रैल 1947 को पाकिस्तान में हुआ था, लेकिन बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आ गया था।
उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 1966 में फिल्म 'दस लाख' से किया था। बॉलीवुड फिल्मों में उस दौरान उनको खूब पसंद किया गया और बबीता की शोहरत का सितारा चमक गया, जिसके बाद एक्ट्रेस की फिल्म 'राज' रिलीज हुई। खास बात ये भी थी की एक्ट्रेस के साथ इस फिल्म में राजेश खन्ना थे। बबीता ने अपने पूरे फिल्मी करियर में महज 19 फिल्में की हैं।
3 of 5
randhir kapoor, babita
- फोटो : file photo
बबीता फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। उन्होंने 6 नवंबर 1971 को रणधीर कपूर से शादी की थी। शादी के बाद बबीता ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। शादी से पहले बबीता शिवदासानी और रणधीर कपूर की प्रेम कहानी काफी चर्चा में रही। दोनों ने कई यादगार फिल्मों में काम किया और उसके बाद शादी कर ली। हालांकि, दोनों का वैवाहिक जीवन काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा था।
दोनों के बीच मनमुटाव इतना बढ़ गया था कि रणधीर और बबीता अलग-अलग रहने लगे। हालांकि, दोनों ने कभी तलाक नहीं लिया। एक इंटरव्यू के दौरान रणधीर ने अपने रिश्ते को लेकर काफी बात की थी। उन्होंने कहा कि बबीता उनके शराब पीने से नाराज थीं। दोनों के रहने के तरीके अलग थे। हालांकि हमारी लव मैरिज थी, लेकिन सोच अलग थी। इसलिए हमने दूरियां बना ली।
रणधीर ने आगे बताया कि 'मैं उसका काफी सम्मान करता हूं। वो मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा है। उसके कारण ही मेरे पास आज 2 प्यारी बच्चियां हैं, जो अपनी लाइफ में काफी तरक्की कर रही हैं। हम दोनों में कोई दुश्मनी नहीं है।' वहीं, तलाक के मामले पर बात करते हुए उन्होंने कहा था कि ' हमें तलाक की जरूरत ही नहीं। मैं दोबारा शादी नहीं करना चाहता और वो भी शादी नहीं करना चाहती।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।