फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anil Kapoor: 'पीएस 2' देखकर अनिल कपूर ने बांधे पूरी टीम के तारीफों के पुल, अभिनेता विक्रम ने दिया यह जवाब

Tue, 02 May 2023 11:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 02 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor Praises Ponniyin Selvan part 2 Vikram Said You Easily made my Month
पीएस 2 स्क्रीनिंग - फोटो : सोशल मीडिया
पोन्नियिन सेलवन पार्ट-2 इन दिनों धमाल मचा रही है। फैंस के साथ सेलेब्स को भी यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आ रही है। अब तक कई कलाकार मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सराहना कर  चुके हैं। इस लिस्ट में अब अनिल कपूर का नाम भी जुड़ गया है। 

Guneet Monga: ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा ने की 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली की तारीफ, इसलिए जताया आभार


 
Anil Kapoor Praises Ponniyin Selvan part 2 Vikram Said You Easily made my Month
पीएस 2 स्क्रीनिंग - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में अभिनेता ने इस फिल्म को देखकर पीएस 2 की तारीफों के खूब पुल बांधे। साथ ही, उन्होंने फिल्म का एक छोटा सा हिस्से होने के लिए मणिरत्नम को धन्यवाद भी दिया। बता दें कि पिछले साल रिलीज हुई पीएस-1 में अनिल कपूर ने ट्रेलर को अपनी आवाज दी थी। 
Sonam Bajwa: अनन्या और सारा के पास से यह चुराना चाहती हैं सोनम, बोलीं- अगर मुझे भी ये मिले तो...

Anil Kapoor Praises Ponniyin Selvan part 2 Vikram Said You Easily made my Month
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने पीएस-2 को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए और स्क्रीनिंग पर मणिरत्नम के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। फोटोज में अनिल मुस्कुराते हुए डायरेक्टर और उनकी पत्नी के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। अनिल और मणि पिछले कुछ दशकों से एक-दूसरे को जानते हैं। उन्होंने अपनी पहली कन्नड़ फिल्म पल्लवी अनु पल्लवी (1983) के लिए निर्देशक के साथ काम किया।
Bollywood: बॉलीवुड के इन कपल्स ने ब्रेकअप के बाद भी साथ किया काम, बॉक्स ऑफिस पर हिट रही फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor Praises Ponniyin Selvan part 2 Vikram Said You Easily made my Month
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने पोस्ट किया, "मणिरत्नम की PS2 देखना एक उत्साहजनक अनुभव था। मनोरंजक नाटक, करामाती संगीत ने मुझे शुरू से ही बांधे रखा। चियान ने फिल्म शानदार काम किया है।  ऐश्वर्या राय बच्चन एक कठिन भूमिका में ब्रिलियंट लगीं।" इसके आगे उन्होंने फिल्म के संगीत, सिनेमैटोग्राफी और कॉस्ट्यूम की भी जमकर तारीफ की। ट्वीट में उन्होंने भारतीय सिनेमा को असली रत्न देने के लिए मणिरत्नम और पूरी टीम को बधाई भी दी।

 

विज्ञापन
Anil Kapoor Praises Ponniyin Selvan part 2 Vikram Said You Easily made my Month
चियान विक्रम - फोटो : File pic

अनिल ने इन ट्वीट पर अब फिल्म के लीड एक्टर विक्रम ने जवाब दिया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "धन्यवाद मिस्टर कपूर। आप जैसे दिग्गज से तारीफ मिलना बहुत मायने रखता है। आपने बहुत आसानी से मेरा पूरा महीना बना दिया।" 
PS2: विदेश तक फैली 'पीएस 2' की दीवानगी, जापान से फिल्म देखने पहुंचे फैंस से कार्ति ने की मुलाकात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed