सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अनिल कपूर को आई ऋषि कपूर की याद, थ्रोबैक तस्वीर साझा कर खास पल को किया याद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 14 May 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor Remembering Rishi Kapoor with shared photo of Ranbir Kapoor and Sonam Kapoor launching party
अनिल कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में गिने जाने वाले ऋषि कपूर ने पिछले महीने के अंत में दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऋषि कपूर के निधन को काफी दिन बीत चुके हैं लेकिन उनको याद करने का सिलसिला जारी है। ऐसे में अब अनिल कपूर ने भी सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर को याद किया है।

Trending Videos
Anil Kapoor Remembering Rishi Kapoor with shared photo of Ranbir Kapoor and Sonam Kapoor launching party
अनिल कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के बीच अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। उन्होंने इस बार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद खास तस्वीर साझा की है जिसकी खूब चर्चा हो रही है। अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की अपने साथ तस्वीरें साझा की हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अनिल कपूर ने बेहद खास पल को भी याद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor Remembering Rishi Kapoor with shared photo of Ranbir Kapoor and Sonam Kapoor launching party
अनिल कपूर, ऋषि कपूर, रणबीर कपूर, सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर की ओर से साझा की गई तस्वीरों में उनके और ऋषि कपूर के अलावा अभिनेत्री नीतू कपूर, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर, रणबीर कपूर और सोनम कपूर भी दिखाई दे रही हैं। ये सभी तस्वीरें अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री सोनम कपूर की बॉलीवुड डेब्यू पार्टी की हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए अनिल कपूर ने दोस्त ऋषि कपूर को याद किया है। उन्होंने ऋषि कपूर के लिए बेहद खास कैप्शन भी लिखा। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Remembering James.... Sharing the launch of Sonam and Ranbir’s careers with Neetu and Rishi is one of the happiest memories of my life...

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on

Anil Kapoor Remembering Rishi Kapoor with shared photo of Ranbir Kapoor and Sonam Kapoor launching party
रणबीर कपूर और ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'जेम्स को याद कर रहा हूं.. नीतू और ऋषि के साथ सोनम और रणबीर के करियर की लॉन्च पार्टी को साझा करना, मेरे जीवन की सबसे सुखद यादों में से एक है'। गौरतलब है कि अनिल कपूर अभिनेता ऋषि कपूर को मजाक में जेम्स बुलाते थे। पता हो कि रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने बॉलीवुड में एक साथ डेब्यू किया था। इन दोनों की डेब्यू फिल्म सांवरिया थी।

विज्ञापन
Anil Kapoor Remembering Rishi Kapoor with shared photo of Ranbir Kapoor and Sonam Kapoor launching party
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म सांवरिया साल 2007 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। आपको बता दें कि ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। वह लंबे समय से लेकिमिया जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित थे। ऋषि कपूर ने मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में आखिरी सांस ली थी।

पढ़ें: सद्गुरु सा हो गया मानुषी छिल्लर का चिंतन, लॉकडाउन में मनाया अपना 23वां जन्मदिन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed