63 वर्षीय अनिल कपूर लॉकडाउन में अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रहे हैं। अनिल कपूर ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो उनके वर्कआउट के दौरान की हैं। साथ ही उन्होंने इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) और इच्छाशक्ति को बढ़ाने के लिए एक प्रेरित करने वाला पोस्ट भी लिखा है।
लॉकडाउन में फिटनेस पर जमकर मेहनत कर रहे अनिल कपूर, बताया कोविड-19 से लड़ने का उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कपूर ने लिखा कि 'कई बार सुबह अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा मुश्किल भरी होती है। कई दिन मैं दूसरे दिनों की तुलना में एक घंटा ज्यादा बिस्तर पर रहता हूं। लेकिन मेरा वर्कआउट, मेरा फिटनेस को लेकर नियम तब भी इंतजार करते हैं, जब मैं बिस्तर पर लेटा होता हूं। यही वजह है कि हमारा दिमाग स्वास्थ्य को लेकर अहम भूमिका निभाता है।'
अनिल कपूर आगे लिखते हैं कि, 'लंबे समय के लिए कोविड 19 से लड़ने का उपाय लॉकडाउन या आइसोलेशन नहीं है। शरीर और मन की इम्यूनिटी का निर्माण कर, हम ऐसे किसी भी बाहरी तत्वों से लड़ने के लिए तैयार हो सकते हैं। क्योंकि यह पहली और आखिरी बार नहीं है। हमारा दिमाग शरीर का ही एक हिस्सा है, जिस पर हमें ज्यादा मेहनत करनी होती है। फिर भी दूसरों के सामने मेहनत का नतीजा हमेशा सामने नहीं हो सकता।'
'दिमाग के पास बाइसेप्स या सिक्स पैक दिखाने के लिए नहीं होते। दिमाग वो है जो हमें इसका एहसास कराता है कि हम अंदर से स्वस्थ हैं। हर दिन सबसे पहले मैं अंदर से अपने मन को मजबूत करता हूं जिससे कोई संदेह ना रहे और आगे बढ़ सकूं। अगर आप सोचते हैं तो आप कर लेंगे, तो आप कर लेंगे और अगर आप सोचते हैं कि आप नहीं कर सकते, तो आप नहीं कर पाएंगे। किसी भी रास्ते से आप खुद को सही साबित करेंगे। इसलिए मजबूत इच्छा शक्ति और संकल्प के साथ दिन की शुरुआत करिए।'
A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on
बता दें कि अनिल कपूर लंबे समय से बॉडी बनाने पर ध्यान दे रहे थे लेकिन किसी ना किसी वजह से ये नहीं हो पा रहा था। अब जब लॉकडाउन है तो वो इसका भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। एक पोस्ट में अनिल कपूर ने बताया था कि वो और उनके ट्रेनर मार्क छह सालों से बात कर रहे थे कि बॉडी पर काम करना चाहिए। हर बार कुछ ना कुछ रुकावट आ जाती थी कभी कोई फिल्म, कभी ब्रांड का प्रचार करना या फिर परिवार को समय देने के चक्कर में यह चीज छूट जाती थी। अब जब वो घर पर वक्त बिता रहे हैं तो वर्कआउट पर पूरा ध्यान दे रहे हैं।
'बारिश' के बाद अब इस थ्रिलर वेब सीरीज में नजर आएंगे शरमन जोशी, अब्बास-मस्तान के हाथों में शो की कमान