फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनिल कपूर के जवान बने रहने का राज आया सामने, सलमान से भी कर चुके हैं शेयर

Wed, 25 Dec 2019 09:12 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 25 Dec 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor Says I And Salman Khan Used To Joke About Overstating Our Age To Look Young
सलमान खान, अनिल कपूर - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की फिटनेस के आगे बाकी स्टार्स भी फेल हैं। हाल ही में अनिल 63 साल के हुए हैं लेकिन उन्हें देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि उनकी उम्र इतनी होगी। ऐसे में हर कोई बस यही जानना चाहता है कि वो इस उम्र में भी इतने यंग कैसे दिखते हैं। कई मौकों पर उनसे ये सवाल किया जा चुका है कि वो कैसे खुद को मेंटेन करते हैं। हमेशा अनिल इस सवाल का जवाब मुस्कुराकर टाल देते हैं। इस बार अनिल ने अपनी उम्र का राज बताया है। इतना ही नहीं ये राज उन्होंने अभिनेता सलमान खान के साथ भी साझा किया है।

Anil Kapoor Says I And Salman Khan Used To Joke About Overstating Our Age To Look Young
anil kapoor - फोटो : social media

अनिल कपूर को देखकर हमेशा कहा जाता है कि वो अपनी उम्र से आधे ही दिखते हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वो कौन सा मंत्र है जो अनिल को हमेशा जवान बनाए रखता है। ऐसे में अनिल ने अब अपनी उम्र का राज खोला है। अनिल ने अपने 63वें जन्मदिन के मौके पर बताया कि वो और सलमान एक दूसरे से मजाक किया करते थे कि जितनी उम्र है उससे कुछ साल ज्यादा बताओ जिससे आपकी उम्र कम लगे।

Anil Kapoor Says I And Salman Khan Used To Joke About Overstating Our Age To Look Young
Anil Kapoor Sunita Kapoor - फोटो : instagram

दरअसल बीते दिन उनकी जन्मदिन पार्टी के दौरान उनसे पछा गया कि वो कैसे अपनी 63 वर्ष की उम्र में भी इतने जवान और फिट दिखाई देते हैं। इसके जवाब में अनिल ने कहा, 'मुझे इसका जवाब देने में खुशी हो रही है! इसके पीछे बहुत सारी मेहनत की गई है और यह आसान नहीं है। हर सुबह, आप उठते हैं और काम करते हैं। मेरे लिए हमेशा मेरे काम, रिश्तों, या फिटनेस में स्थिरता रही है। मुझे रातोंरात सफलता या फिटनेस नहीं मिली। मैंने अपनी पत्नी, बच्चों, मेरी टीम और मेरे आसपास के लोगों के साथ अपने रिश्तों में निवेश किया है। यह सब देने और लेने के बारे में है। यदि आप ऐसा कर सकते हैं, तो आपके लिए फलदायक होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor Says I And Salman Khan Used To Joke About Overstating Our Age To Look Young
salman khan and anil kapoor

बॉलीवुड अभिनेता अक्सर अपनी उम्र छुपाने में यकीन रखते हैं लेकिन अनिल उनमें से नहीं हैं। अनिल हमेशा उम्र बता दिया करते हैं। आगे अनिल बताते हैं, 'सलमान खान और मैं हमेशा मजाक करते थे कि आपकी उम्र जो भी हो उससे ज्यादा ही बोलो, इससे उम्र कम लगेगी। जब आप 45 साल के हो तो आपको कहना चाहिए कि आप 50 साल के हैं! पहले के समय में उम्र छुपाना आसान था। लोग ऐसा करते भी थे। लेकिन अभी अगर आप ऐसा करते हैं तो आप मूर्ख लगते हैं क्योंकि बहुत सारी जानकारी पहले से ही बाहर मौजूद है।'

विज्ञापन
Anil Kapoor Says I And Salman Khan Used To Joke About Overstating Our Age To Look Young
मलंग - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें अनिल कपूर के फिल्मी करियर की तो उनका साल 2019 फिल्मों के नाम रहा है। साल की शुरुआत उन्होंने फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' से की थी। इसके बाद वो फिल्म टोटल धमाल में नजर आए थे। हाल ही में अनिल फिल्म पागलपंती में भी आए थे। गौरतलब है कि अनिल के लिए साल 2020 भी खाली नहीं रहने वाला। 14 फरवरी 2020 को रिलीज होने वाली उनकी फिल्म 'मलंग' का फर्स्ट लुक भी उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed